कांडी में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 115 प्रतिबंधित उत्पादों के स्टॉक की पड़ताल

Updated:
विज्ञापन

कांडी में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 115 प्रतिबंधित उत्पादों का स्टॉक खंगाला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अनिरुद्ध राय ने कांडी प्रखंड में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. पनीर व दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांची गई और 115 प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों के स्टॉक की पड़ताल की गई.

विज्ञापन

कांडी. उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अनिरुद्ध राय ने शनिवार को कांडी प्रखंड के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. मिठाई दुकानों, खुदरा विक्रेताओं और खाद्य वितरकों के यहां पनीर व अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गयी.

विज्ञापन

इस दौरान एफएसएसएआइ द्वारा प्रतिबंधित या रिकॉल किये गये 115 खाद्य उत्पादों के स्टॉक की भी जांच की गयी. कारोबारियों को ऐसे उत्पादों का भंडारण और बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया.

खाद्य पदार्थों में गैर-अनुमत कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल नहीं करने और केवल अनुमत रंगों का निर्धारित सीमा में उपयोग करने की हिदायत दी गयी. नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. साथ ही खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के साथ कारोबार करने और स्वच्छता मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola