डंडई: बिना सहमति जमीन बिक्री का आरोप, 80 वर्षीय महिला ने जांच की मांग की

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डंडई गांव की 80 वर्षीय सावित्री कुंअर ने अपने नाम दर्ज जमीन की बिक्री उनकी जानकारी व सहमति के बिना किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने अंचल व जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

डंडई. डंडई गांव निवासी 80 वर्षीय सावित्री कुंअर ने अपनी जानकारी व सहमति के बिना उनके नाम दर्ज जमीन की कथित बिक्री किये जाने की शिकायत की है.

विज्ञापन

उन्होंने अंचल व जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. सावित्री कुंअर के अनुसार खाता संख्या 95, प्लॉट संख्या 1145 में 0.26 डिसमिल जमीन उनके नाम दर्ज है और इसकी मालगुजारी रसीद भी उनके नाम से कटती है. उन्होंने अपने पुत्र प्रमोद प्रसाद द्वारा उक्त जमीन का एक हिस्सा बालेखांड निवासी जगदीश सोनी के पक्ष में बेचने का आरोप लगाया है.

उन्होंने रजिस्ट्री व नामांतरण से संबंधित दस्तावेजों की जांच की मांग की है. इस संबंध में अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक ने कहा कि मामला जांच का विषय है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच करायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola