केंद्र के खिलाफ झामुमो का धरना, काला कानून वापस लेने की मांग
काला कानून वापस लेने और झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर झामुमो ने डंडई में एक दिवसीय धरना दिया. पार्टी ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा.
डंडई. काला कानून वापस लेने और झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर झामुमो ने शनिवार को डंडई प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.
इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी.धरना को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को राहत मिल रही है.
इन योजनाओं को प्रभावित करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जायेगा. विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती.
उन्होंने जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर झारखंड के लोगों के अधिकार और भागीदारी की मांग की.मौके पर महेश्वर राम, तेज बहादुर सिंह, रामाशीष प्रसाद, राजेश मेहता, दीनानाथ पांडेय, नगीना पहिया, कृष्णकांत सिंह, संतोष सिंह, आफताब आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए