Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Jul 2024 8:48 AM
Anupama
अनुपमा की कहानी कुछ दिनों बाद बदल जाएगी. शो में लीप आ जाएगा और नयी स्टोरी दर्शकों को देखने मिलेगी. हालांकि लीप के बाद कौन-कौन से किरदार शो में रहेंगे, इसका पूरी तरह से खुलासा हो गया है.
Anupama Leap: अनुपमा में ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है और रेटिंग बढ़ाने के लिए मेकर्स इसमें लीप लेकर आ रहे हैं. प्रोमो आ चुका है और आगे की कहानी को लेकर मेकर्स ने फैंस को हिंट दे दिया. अनुपमा और अनुज एक बार एक होते-होते रह जाते हैं. उनकी अपनी बेटी आध्या ही नहीं चाहती अनुज और अनुपमा मिले. आध्या हर कोशिश कर रही ताकि अनु उन दोनों से दूर हो जाए. आध्या ने बड़ी चाल चली और अनु से अनुज की जिंदगी से दूर जाने का वादा ले लिया. लेटेस्ट एपिसोड काफी इमोशनल करने वाला था. अनुज और अनुपमा अलग गए. अनुज ने उससे वादा कि वो अब उसकी जिंदगी में नहीं आएगा.
अनुपमा में इस दिन से आएगा लीप
सीरियल अनुपमा की क्रिएटिव टीम ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो में लीप लाने का प्लान किया है. शो का नया प्रोमो सामने आया था, जिसके अनुसार लीप की कहानी 15 जुलाई से शुरू होगी. प्रोमो के कैप्शन में लिखा था, अनुपमा की इस नई दुनिया में अभी भी एक खालीपन है. वहीं दूसरी ओर निराश अनुज के हालात बदल चुके हैं. आखिर अब आगे क्या होगा?” देखिए अनुपमा का एक नया सफर 15 जुलाई से. आगे की कहानी देखने का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं.
Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा
Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज
दूर हुए अनुज और अनुपमा
अनुपमा में दिखाया गया कि अनुज को अनुपमा मंदिर मिलने बुलाती है. अनुज को लगता है अनुपमा उसे प्रप्रोज करने वाली है, लेकिन ये नहीं होता. अनुज से अनु कहती है वो अमेरिका चला जाए और श्रुति के साथ नयी शुरूआत करे. अनु उसे खुद को भूलने के लिए कहती है. अनुज उससे वादा करता है वो उससे दूर चला जाएगा, लेकिन वो सिर्फ उससे ही प्यार करेगा. ये सुनकर अनु की आंखों में आंसू आ जाते हैं. वहीं, आध्या सोचती है अगर अनु ने वादा किया है कि वो उनकी लाइफ से चली जाएगी, तो वो अपना वादा नहीं तोड़ेगी. वो अमेरिका जाने के लिए अपना सारा सामान पैक करने लगती है.
Also Read– Anupama Upcoming Twist: नफरत की आग में पागल हुई आध्या, अनुज-अनुपमा की जलाई तसवीर, आएगा बड़ा ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










