Anupama Upcoming Twist: नफरत की आग में पागल हुई आध्या, अनुज-अनुपमा की जलाई तसवीर, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jul 2024 9:35 AM

विज्ञापन

Anupama

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में नया टर्न एंड ट्विस्ट आने वाला है. अनु, अनुज को मिलने बुलाएगी. अनु सोचेगा कि अनु उसे प्रप्रोज करने वाली है, लेकिन किसमत को कुछ और ही मंजूर है,

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में एक नया ट्विस्ट दर्शकों का इंतजार कर रहा है. प्रोमो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, जिसमें अनुज पागल की हालत में दिखा था. कहा जा रहा है कि शो में 5 साल का लीप आएगा और कहानी में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. फिलहाल ट्रैक में दिखाया जा रहा कि श्रुति के अमेरिका जाते ही अनुज, अनु से अपनी जिंदगी में वापस आने के लिए कहता है. अनु भी वापस आना चाहती है, लेकिन आध्या की नफरत अभी तक खत्म नहीं हुई. आध्या दोनों को साथ देखकर गुस्सा हो जाती है. आध्या चाहती है अनु उसके पिता की जिंदगी से दूर चली जाए.

मंदिर में अनुज को अनुपमा ने मिलने बुलाया

अनुपमा के प्रीकैप में दिखाया गया कि आध्या, अनु से वादा लेती है कि वो अनुज और उसकी जिंदगी से दूर चली जाएगी. अनु ऐसा ही वादा अपनी बेटी से करती क्योंकि वो उससे बहुत प्यार करती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, अनुज को मिलने के लिए मंदिर बुलाती है. अनु उससे कहती है कि वो अपने मन की बात उससे कहना चाहती है. अनुज खुश हो जाता है और उसे उम्मीद है कि अनु उसका प्यार अपना लेगी. अनु मंदिर पहुंचता है और अनु उसे प्रप्रोज भी करती है.

Also Read: Anupama Leap: क्या यशदीप छोड़ देंगे शो, लीप को लेकर वकार शेख बोले- 3 या 5 महीने का…

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

अनुज और अनुपमा की तसवीर जलाएगी आध्या

अनुज सोचकर खुश हो जाता है कि फाइनली अनुपमा उसकी जिंदगी में वापस आ जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं होता और अनुज का दिल टूट जाता है. अनु उससे दोबारा ना मिलने की बात कहती है और उसे भूल जाने के लिए कहती है. अनु उसे श्रुति से शादी करने के लिए कहती है, ताकि आध्या खुश हो जाए. अनु की बात सुनकर अनुज चौंक जाएगा. जिसके बाद अनु उसे या आध्या में से किसी एक को चुनने के लिए कहेगी क्योंकि उसकी बेटी अनु को नहीं चाहती. वहीं, आध्या अनु और अनुज की फोटो जला देगी और उनके अलग होने के बारे में सोचेगी.

Also Read: Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola