Anupama Upcoming Twist: आध्या देगी सुसाइड करने की धमकी, अनुज की जिंदगी से दूर जाने की अनुपमा ने खाई कसम
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jul 2024 9:35 AM
Anupama
सीरियल अनुपमा में ऐसा कुछ दिखाया जाएगा, जिसकी वजह से कहानी में नया टर्न आएगा. आध्या वापस अमेरिजा जाना चाहती है, जहां वो अनुज और श्रुति को फिर से मिला सकें. हालांकि ऐसा नहीं हो रहा और इस वजह से वो काफी गुस्से में रहती है.
Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा में नया ड्रामा देखकर फैंस के होश उड़ जाएंगे. श्रुति, अनुज और आध्या को छोड़कर अमेरिका जा चुकी है. अनुज, अनु को अपनी जिंदगी में वापस चाहता है और उसने अपने दिल की बात उसे बताई भी है. अनु वापस अनुज के पास नहीं जाना चाहती क्योंकि आध्या की नफरत उसके लिए अभी तक खत्म नहीं हुई है. दूसरी तरफ वनराज, अनु से एनओसी पेपर्स पर साइन करने के लिए कहता है, जिसके लिए वो नहीं मानती.
बापूजी और बा पहुंचे वृद्धाश्रम
अनुपमा में दिखाया गया कि अनुज और आध्या वापस अमेरिका जाने वाले होते हैं, लेकिन किसमत को कुछ और मंजूर था. आध्या की तबीयत खराब हो जाती है और दोनों नहीं जा पाते. आध्या इस बात के लिए भी अनु को जिम्मेदार ठहराती है. आध्या का कहना है कि उसने उसके खाने में कुछ मिलाया होगा, जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई. दूसरी तरफ वनराज, तोशू और पाखी शाह हाउस को तुड़वा कर पेंटहाउस बनाने का सपना देख रहे. अपने बच्चों के सपने के बीच में आने को सोचकर बापूजी और बा शाह हाउस छोड़कर वृद्धाश्रम में चले जाते हैं.
Also Read: Anupama Leap: क्या यशदीप छोड़ देंगे शो, लीप को लेकर वकार शेख बोले- 3 या 5 महीने का…
Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा
Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज
आध्या देगी सुसाइड करनी की धमकी
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या अमेरिका जाने कि जिद्द पकड़ी हुई है. आध्या, अनु से अनुज को हमेशा छोड़ने के लिए कहती है. आध्या, अनु से सवाल करेगी क्या वो उसके लिए अनुज के लिए कुछ कर सकती है. इसपर आध्या उसे खुदके और अनुज की जिंदगी से हमेशा के लिए दूर जाने के लिए कहती है और दोबारा कभी लौट कर नहीं आने के लिए कहती है. आध्या उसे धमकी देती है अगर वो उसकी जिंदगी से नहीं गई तो वो सुसाइड कर लेगी. अनु ये सुनकर टूट जाती है और दूर जाने का फैसला करती है.
Also Read: Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










