न शोर-शराबा, न ग्रैंड फंक्शन… तीसरी शादी कैसे करेंगे आमिर खान, खुद बताया पूरा प्लान
आमिर खान और गौरी स्प्रैट फोटो- इंस्टाग्राम
Aamir Khan On Third Wedding: आमिर खान जल्द ही गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं. अब उन्होंने खुलासा किया है कि वेडिंग बेहद सादगी से होगी. घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज होगी. जिसमें दोस्त और परिवार मौजूद रहेंगे.
Aamir Khan On Third Wedding: आमिर खान जल्द ही लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल 5 जुलाई को मुंबई में हमेशा के लिए एक हो जाएगा. अब एक्टर ने वेडिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया.
Aamir Khan Third Marriage: ग्रैंड नहीं बल्कि सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी
आमिर खान ने डेक्कन क्रॉनिकल संग बातचीत में अपनी तीसरी शादी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह सेरेमनी प्राइवेट होगा. अभिनेता ने बताया कि वह और गौरी स्प्रैट बेहद सादगी से शादी करना चाहते हैं. एक्टर ने कहा, ”शादी किसी बड़े समारोह में नहीं बल्कि घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज के रूप में होगी. इस मौके पर सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे.”
यह भी पढ़ें- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: शाहिद कपूर की फिल्म हिट या फुस्स, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
Aamir Khan Wedding Guest: आमिर खान की शादी में कौन होंगे शामिल
आमिर खान की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से कौन-कौन शामिल होगा, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले, वैरायटी इंडिया से बात करते हुए आमिर ने अपनी शादी कंफर्म की थी. उन्होंने कहा, “मैं फिलहाल अमेरिका में हूं. शादी की खबर सच है, यह 5 जुलाई को है.”
Aamir Khan Happy To Meet Gauri: गौरी को मिलकर काफी खुश हैं आमिर खान
दंगल अभिनेता ने 2025 में हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में गौरी संग अपने रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने कहा, “वह बहुत शांति और स्थिरता लाती हैं. वह एक बेहतरीन इंसान हैं और मैं उनसे मिलकर बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरी शादियां भले ही सफल न रहीं, लेकिन रीना, किरण और अब गौरी से मिलकर मैं बहुत खुश हूं. मैं कई मायनों में उनसे प्रेरणा लेता हूं.”
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स
यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








