Jason Sanjay की ‘Sigma’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Updated:
विज्ञापन

सुंदीप किशन, फोटो- इंस्टाग्राम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म 'Sigma' की रिलीज डेट बदल गई है. यह फिल्म अब 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सुंदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय अपनी पहली फिल्म Sigma की रिलीज के लिए तैयार हैं. जेसन इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में सुंदीप किशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

विज्ञापन

फिल्म को पहले 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था. हालांकि, Jana Nayagan से बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था. अब मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी Sigma?

Lyca Productions ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया और इसकी नई रिलीज डेट की जानकारी दी. अब Sigma दुनियाभर के सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “2 अक्टूबर को इस हाइस्ट के लिए तारीख याद रखें. Sigma सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.”

यूजर्स के कमेंट्स

फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया. एक यूजर ने लिखा, “हम इंतजार कर रहे हैं.” वहीं, दूसरे यूजर ने फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे ब्लॉकबस्टर हिट होने की कामना की. एक अन्य यूजर ने लिखा कि संजय का विजन और सुंदीप की स्क्रीन प्रेजेंस का यह कॉम्बिनेशन सिनेमाघरों में आग लगाने वाला है.

दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन की Drishyam 3 भी इसी तारीख यानी 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. हालांकि, दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधा क्लैश नहीं होगा, क्योंकि Drishyam 3 सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज होगी, जबकि Sigma तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जाएगी.

Sigma के बारे में पूरी जानकारी

फिल्म की कहानी एक छिपे हुए खजाने और हाई-स्टेक्स हाइस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के प्रेस नोट में जेसन संजय ने Sigma के कॉन्सेप्ट के बारे में बताया है.

फिल्म का नाम ‘Sigma’ ऐसे व्यक्ति की सोच और व्यक्तित्व को दर्शाता है, जो निडर और स्वतंत्र होता है. ऐसा व्यक्ति भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग राह चुनता है और अपने तरीके से आगे बढ़ता है.

सुंदीप किशन के अलावा फिल्म में फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, योग जपी, अनबु थासन, किरण कोंडा, संपत राज और मगालक्ष्मी सुधर्शनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: स्किन रिपेयर ट्रीटमेंट के बाद निया शर्मा ने लिया 3 दिन का ब्रेक, फैंस से बोलीं- अब नहीं आएंगी सेल्फी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola