फ्लैट खरीदने से पहले संभल जाएं, टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ हुआ ऐसा खेल, बोलीं- हर कमिटमेंट लिखित में लें

Updated:
विज्ञापन

ज्योति गाबा, फोटो- इंस्टाग्राम

टीवी एक्ट्रेस ज्योति गाबा ने फ्लैट खरीदने का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि घर मिलने के बाद कई वादे हकीकत में पूरे नहीं हुए. अब उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने वालों को सलाह दी है कि बिल्डर की हर बात पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय सभी शर्तें और कमिटमेंट लिखित में जरूर लें.

विज्ञापन

Jyoti Gaba Property Investment Tips: आज के समय में घर खरीदना किसी सपने से कम नहीं, लेकिन कई बार यही सपना बड़ी परेशानी में बदल जाता है. फ्लैट खरीदने जाते वक्त बिल्डर की तरफ से कई वादे किए जाते हैं, लेकिन जब आप शिफ्टिंग के लिए जाते हैं, तो हकीकत बिल्कुल अलग निकलती है. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ज्योति गाबा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें एक साल पहले मुंबई में फ्लैट खरीदने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

विज्ञापन

Jyoti Gaba Advice To Flat Buyers: ज्योति गाबा ने फ्लैट खरीदने वालों को दी ये सलाह

ज्योति क्लिप में कहती हैं, “हमने बिल्डर को पूरा पेमेंट दे दिया था. एक साल का एडवांस मेंटेनेंस भी दे दिया था, लेकिन जब घर मिला तो एकदम शॉकिंग था. फ्लैट के अंदर का काम भी कंप्लीट नहीं हुआ था, सोसाइटी भी पूरी बनी नहीं थी. इसलिए फ्लैट ओनर्स का सुनने वाला कोई नहीं था. पार्किंग, सिक्योरिटी, पाइपलाइन और भी एमेनिटीज बहुत सारी चीज वैसी नहीं मिलीं, जैसी खरीदने के टाइम पर प्रॉमिस की गई थी. ये मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है. इसलिए मेरी रिक्वेस्ट है कि अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर सिर्फ ब्रोशर और परचेज के टाइम पर की गई प्रॉमिस पर भरोसा ना करें. हर कमिटमेंट को लिखित में लीजिए.”

View on Instagram
View on Instagram

फ्लैट खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

उन्होंने आगे कहा कि प्रॉपर्टी खरीदते समय बिल्डर कितना भी बड़ा या भरोसेमंद क्यों न हो, इन्वेस्टमेंट करने से पहले रीसेल और ट्रांसफर क्लॉज को अच्छी तरह पढ़ना बेहद जरूरी है. प्रॉपर्टी आपकी जरूरत और फ्यूचर प्लानिंग के हिसाब से फिट बैठती है या नहीं, ये भी पहले क्लियर कर लें. जैसे मैंने सोचा था कि जरूरत लगी तो इसे इसे सेल कर सकती हूं, लेकिन बाद में पता चला कि इसे तुरंत बेचा नहीं जा सकता है. इसलिए मजबूरन रेंट पर देना पड़ा.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: Video: बिहारी बाबू पंकज त्रिपाठी ने बीच इवेंट में वाइफ को लगा दी डांट, बोले- बात सुन ही नहीं रही हो...

ये भी पढ़ें: सकीना को फिर याद आए तारा सिंह, बंटवारा 1947 का किया रिव्यू, इमरान हाशमी की आवारापन 2 को दिया ये कॉम्प्लिमेंट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola