मंडे टेस्ट में Awarapan 2 और Batwara 1947 पास हुई या फेल, 4 दिनों में कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन

आवारापन 2 और बंटवारा 1947, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 4: इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से भिड़ रही है. फिल्म फर्स्ट मंडे पर पास हुई या फेल, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई. पहली इमरान हाशमी की आवारापन 2 थी और दूसरी सनी देओल की बंटवारा 1947. टिकट खिड़की पर इमरान की मूवी जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है. वहीं ऐतिहासिक मूवी स्ट्रगल कर रही है.

विज्ञापन

Batwara 1947 Box Office Collection: बंटवारा 1947 ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, बंटवारा 1947 की कमाई में सोमवार यानी 17 अगस्त को ड्रॉप देखने को मिला. फिल्म ने पहले सोमवार को भारत में महज 2 करोड़ का कलेक्शन किया. करीब 6,771 शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही. रविवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे, ऐसे में सोमवार की कमाई में करीब 72.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. चार दिनों में मूवी की कुल कमाई यानी ग्रॉस कलेक्शन 33.95 करोड़ रुपये हो चुका है.

View on Instagram

Awarapan 2 Day 4 Box Office Collection: आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, आवारापन 2 की कमाई में रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को गिरावट देखने को मिली फिल्म ने सोमवार को भारत में 9.25 करोड़ रुपये नेट का बिजनेस किया. यह कमाई 10,849 शोज से हुई. रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए थे. मंडे की कमाई में करीब 64.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. चार दिनों में एक्शन थ्रिलर ने भारत में 91 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

View on Instagram

Awarapan 2 vs Batwara 1947: आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के बारे में

नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी आवारापन 2 में इमरान हाशमी और दिशा पटानी लीड रोल में हैं, जबकि शबाना आजमी भी एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं. वहीं बंटवारा 1947 में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, कनिक्का कपूर, अभिमन्यु सिंह और रुखसार रहमान जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें: आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

ये भी पढ़ें: “अखा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ” पत्नी परवीन ने 'अवारापन 2' की सफलता पर खोला 23 साल पुराना राज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola