स्किन रिपेयर ट्रीटमेंट के बाद निया शर्मा ने लिया 3 दिन का ब्रेक, फैंस से बोलीं- अब नहीं आएंगी सेल्फी
निया शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम
निया शर्मा ने अपने फैंस को एक खास खबर दी है. अगले तीन दिनों तक वे अपनी कोई भी सेल्फी पोस्ट नहीं करेंगी. इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद बताई है.
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा की सोशल मीडिया पर एक नई सेल्फी का इंतजार करने वाले फैंस के लिए खबर थोड़ी मायूस करने वाली है. निया ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि वह अगले तीन दिनों तक सेल्फी पोस्ट नहीं करेंगी. हालांकि, इसकी वजह भी सामने आ गई है और निया ने खुद इसका खुलासा किया है.
निया शर्मा का पोस्ट
निया शर्मा ने कार के अंदर से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं. इनमें एक सेल्फी कोलाज भी था, जिस पर उन्होंने लिखा, “No selfies next 3 days.” इसके साथ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने स्किन रिपेयर ट्रीटमेंट कराया है. उन्होंने लिखा, “Skin repair n all.”
निया शर्मा ने नाग पंचमी पर की पूजा
सेल्फी ब्रेक का ऐलान करने से पहले निया शर्मा ने नाग पंचमी के मौके पर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपनी पूजा की झलक भी इंस्टाग्राम पर शेयर की. तस्वीरों में निया हाथ में दीयों से सजी पूजा की थाली लिए नजर आईं.
निया शर्मा का टीवी से रियलिटी शोज तक सफर
निया शर्मा ने साल 2010 में टीवी शो 'काली-एक अग्निपरीक्षा' से एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके बाद साल 2011 में उन्हें 'एक हजारों में मेरी बहना है' से बड़ा ब्रेक मिला. इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इसके बाद निया 'जमाई राजा', 'नागिन 4' और 'सुहागन चुड़ैल' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आईं. टीवी के साथ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई. वह 'जमाई 2.0' और 'ट्विस्टेड' जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं.
साल 2017 में निया ने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8' में हिस्सा लिया. इसके बाद वह 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' में भी नजर आईं और शो की विजेता बनीं.
हाल ही में निया शर्मा ने डेटिंग बेस्ड रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला X6' में भी दर्शकों का मनोरंजन किया. इस शो को सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था. इसके अलावा निया 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' जैसे सेलिब्रिटी कॉमेडी-कुकिंग शो में भी नजर आ चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: निया शर्मा की इन तसवीरों ने जीता फैंस का दिल, ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिखीं एक्ट्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









