"ना फिल्में मिलीं, ना नौकरी..." जेल से छूटने के बाद रिया चक्रवर्ती और भाई शोविक पर टूटा था मुसीबतों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती, फोटो - इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया और शोविक चक्रवर्ती के लिए जिंदगी आसान नहीं थी. फिल्मों और नौकरियों के दरवाजे बंद होने पर दोनों ने मिलकर अपना अपैरल ब्रांड 'Chapter 2' लॉन्च किया.

विज्ञापन

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जिंदगी में बदलाव आया. NCB की जांच और जेल में बिताए समय के बाद दोनों के लिए दोबारा सामान्य जिंदगी शुरू करना आसान नहीं था. हाल ही में कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में रिया ने उस दौर को याद करते हुए कई बातें साझा कीं.

97 परसेंटाइल के बावजूद अधूरी रह गई पढ़ाई

रिया ने बताया कि उनके भाई शोविक पढ़ाई में काफी अच्छे थे. उन्होंने CAT परीक्षा में 97 परसेंटाइल हासिल किया था और उनका IIM में एडमिशन भी हो गया था. यहां तक कि उनकी फीस भी जमा हो चुकी थी. लेकिन 2020 के बाद पैदा हुई परिस्थितियों और कानूनी मामलों के चलते उनकी पढ़ाई और करियर पर ब्रेक लग गया.

काम की तलाश में भी मिली निराशा

रिया ने उस समय को याद करते हुए बताया कि जेल से बाहर आने के बाद दोनों को काम ढूंढने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. रिया के लिए फिल्मों के दरवाजे बंद हो गए थे, जबकि पढ़ाई और योग्यता के बावजूद शोविक को कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी नहीं मिल रही थी. दोनों के पास काफी समय तक कोई काम नहीं था और उन्हें अपने भविष्य को लेकर चिंता सताती रहती थी.

बंद रास्तों के बीच शुरू किया ‘Chapter 2’

जब नौकरी और फिल्मों में मौके नहीं मिले, तो भाई-बहन ने खुद कुछ शुरू करने का फैसला किया. इसी सोच के साथ उन्होंने अपना अपैरल ब्रांड ‘Chapter 2’ शुरू किया. रिया के मुताबिक, इस नाम के पीछे भी एक खास सोच थी. उनका मानना था कि जब जिंदगी में सारे रास्ते बंद हो जाएं, तब इंसान को खुद अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करना पड़ता है.

रियलिटी टीवी के जरिए की वापसी

मुश्किल दौर के बाद रिया चक्रवर्ती ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में वापसी की. वह एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर के तौर पर नजर आईं और उन्होंने अपना पॉडकास्ट भी शुरू किया. फिलहाल रिया द ट्रेटर्स सीजन 2 में दिखाई दे रही हैं. वहीं, शोविक के साथ मिलकर शुरू किया गया उनका ब्रांड भी उनके नए सफर का हिस्सा बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: अब घर बैठे देख सकेंगे थलापित विजय की Jana Nayagan, इस ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेट

ये भी पढ़ें: विमल इलायची के विज्ञापन पर शाहरुख, अजय और टाइगर को क्यों मिला नोटिस, जानिए क्या है सरोगेट एडवर्टाइजिंग?


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola