Action Scene पड़ा भारी... कार्तिक आर्यन हुए घायल, अस्पताल में भर्ती, हो सकती है सर्जरी

Updated:
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कबीर खान की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन एक इंटेंस एक्शन सीक्वेंस में घायल हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को घुटने में गंभीर चोट लगी है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर उनकी सर्जरी करने की तैयारी में हैं.

विज्ञापन

Kartik Aaryan Injured: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन-दिनों कबीर खान की अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटेंस एक्शन सीन शूट करते वक्त कार्तिक को चोट लग गई. जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल हेल्प दी गई और शूटिंग भी रोक दी गई है. अब एक्टर कैसे हैं, इसको लेकर उनकी टीम से कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

Kartik Aaryan Injured, Will Undergo Knee Surgery: कार्तिक आर्यन हुए घायल, होगी घुटने की सर्जरी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के आखिरी दो दिनों के शेड्यूल के दौरान एक इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट होना था. जिसके लिए कार्तिक आर्यन ने एक्शन कोच संग ट्रेनिंग भी की थी. हालांकि जब शूट शुरू हुआ तो एक्टर को गंभीर चोट लग गई. रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक फिलहाल फोर्टिस राहेजा अस्पताल में एडमिट हैं. डॉक्टर जल्द ही उनके घुटने की सर्जरी कर सकते हैं. सर्जरी के बाद उन्हें कुछ दिनों तक कंप्लीट रेस्ट की जरूरत होगी और रिकवरी के बाद ही वह दोबारा काम पर लौटेंगे. यानी फिलहाल कार्तिक के बिजी शेड्यूल पर थोड़ा ब्रेक लगना तय है.

Kartik Aaryan Invited For At Home Reception: एट होम रिसेप्शन के लिए कार्तिक आर्यन को किया गया था इनवाइट

कार्तिक आर्यन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम रिसेप्शन’ के लिए इनवाइट किया था. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए इस खास समारोह में कार्तिक बॉलीवुड से शामिल होने वाले इकलौते अभिनेता थे. ‘एट होम रिसेप्शन’ में देश की अलग-अलग फील्ड से जुड़े खास लोग शामिल होते हैं, जैसे नेशनल लीडर्स, आर्म्ड फोर्सेज के जवान, स्पोर्ट्स स्टार्स. उन्हें 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चंदू चैंपियन में शानदार एक्टिंग के लिए 'बेस्ट एक्टर' का सम्मान भी मिला था.

Kartik Aaryan Upcoming Movies: इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक अब सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर भी बन चुके हैं. उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर डोपामाइन स्टूडियो के तहत कबीर खान के साथ इस नए प्रोजेक्ट पर हाथ मिलाया है. इसके अलावा कार्तिक नागजिला में नजर आएंगे, जिसे मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं. उनके पास कैप्टन इंडिया भी है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: कार्तिक डार्लिंग तुमसे जलन नहीं होती... लेकिन ये लोग लड़वाने पर लगे हैं

ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन संग लिंक-अप रूमर्स के बीच पति सैफ के लिए रोमांटिक हुईं Kareena, ‘Forever Ride or Die’ कहकर लुटाया प्यार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola