शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबर सुनकर टूट गए थे करण कुंद्रा, बोले- जिंदगी खत्म करने का ख्याल आया

Updated:
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज कुंद्रा ने जेल में बिताए 63 दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि जब शिल्पा शेट्टी से तलाक खबर मिली, तो मन किया कि अपनी जिंदगी खत्म कर लूं. हालांकि बाद में उनसे बात हुई और तब जाकर एक हिम्मत मिली और मैं रह पाया वहां.

विज्ञापन

Raj Kundra on divorce with Shilpa Shetty: बिजनेसमैन और एक्टर राज कुंद्रा ने 2021 के पोर्नोग्राफी केस में अपनी गिरफ्तारी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताए अपने 63 दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि जेल में रहने के दौरान उन्हें खबर मिली कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी उनसे तलाक लेने वाली हैं. उस वक्त वह काफी टूट गए थे.

विज्ञापन

Raj Kundra Suicide Thought After Divorce News With Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबर के बाद राज कुंद्रा को आया था सुसाइड का ख्याल

राज कुंद्रा ने एबीपी संग बातचीत में कहा कि जेल में रहना पहले से ही उनके लिए काफी चैलेंजिंग था, लेकिन शिल्पा के उन्हें छोड़ने और दोनों के तलाक की अफवाह ने उनकी हालत और ज्यादा खराब कर दी थी. उन्होंने बताया, ''मैं वहां किसी तरह खुद को संभाल रहा था, लेकिन जब मुझे ये खबर मिली कि शिल्पा मुझे छोड़ रही हैं और हमारा तलाक होने वाला है, तो मैं पूरी रात सो नहीं पाया. उस समय मुझे लगा कि जिंदगी में अब कुछ भी नहीं बचा है. मेरे लिए मेरी पत्नी और मेरा परिवार ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. उस रात मेरे मन में अपनी जिंदगी खत्म करने तक का ख्याल आया.''

View on Instagram

Talking To Shilpa Raj Feels Strength: शिल्पा संग फोन पर बात कर राज को मिली थी ताकत

इसके बाद राज ने बताया कि अगले दिन शिल्पा से फोन पर हुई बातचीत ने उन्हें दोबारा हिम्मत दी. शिल्पा ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि ये सब बकवास खबरें हैं, वह उनके साथ हैं और उन्हें राज पर पूरा भरोसा है. राज के मुताबिक, शिल्पा की ये बात सुनने के बाद उन्हें अंदर से काफी ताकत मिली और उन्हें लगा कि जब उनकी पत्नी उनके साथ खड़ी हैं, तो वह दुनिया की किसी भी मुश्किल का सामना कर सकते हैं.

View on Instagram

Raj Kundra Case: किस मामले में फंसे थे राज कुंद्रा

राज कुंद्रासाल 2021 में एक हाई-प्रोफाइल पोर्नोग्राफी केस को लेकर सुर्खियों में आए थे. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कथित तौर पर मोबाइल ऐप्स के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और उसे वितरण करने वाले एक रैकेट की जांच शुरू की थी. फरवरी 2021 में पुलिस ने मड आइलैंड स्थित एक बंगले पर छापा मारा था, जहां कथित तौर पर महिलाओं को एडल्ट फिल्मों की शूटिंग करते हुए पाया गया था. इसके बाद जांच में हॉटशॉट्स और बॉलीफेम जैसे ऐप्स का नाम भी सामने आया. 19 जुलाई 2021 को पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया. पुलिस पर आरोप था कि उसने कथित तौर पर अश्लील सामग्री के उत्पादन और वितरण से संबंधित शिकायतें की थीं.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के हसबैंड के पास कितनी है संपत्ति, कितनी फीस लेती है अदाकारा

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की हो रही तारीफ, एयरपोर्ट पर महिला स्टाफ की ऐसे की मदद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola