शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की हो रही तारीफ, एयरपोर्ट पर महिला स्टाफ की ऐसे की मदद

Updated:
विज्ञापन
Raj Kundra

राज कुंद्रा, फोटो – इंस्टाग्राम

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला स्टाफ की मदद करके सबका दिल जीत लिया. एयरपोर्ट पर एक यात्री उस महिला स्टाफ से बदतमीजी कर रहा था, जिसे देखकर राज कुंद्रा ने बीच-बचाव किया.

विज्ञापन

Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से हर तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है. एयरपोर्ट पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने खुद इस घटना की जानकारी दी है और मुसीबत के समय उनका साथ देने के लिए राज कुंद्रा का शुक्रिया अदा किया है.

एयरपोर्ट पर महिला स्टाफ के साथ हुई बदतमीजी

यह पूरी घटना मुंबई एयरपोर्ट की है. वहां कलावती जाधव नाम की एक महिला स्टाफ ड्यूटी पर थीं. तभी अचानक एक यात्री किसी बात पर उन पर गुस्सा हो गया. वह यात्री सबके सामने चिल्लाने लगा और महिला कर्मचारी को डराने-धमकाने लगा. वहां मौजूद बहुत से लोग चुपचाप तमाशा देख रहे थे. महिला कर्मचारी उस समय खुद को बहुत अकेला और लाचार महसूस कर रही थी.

राज कुंद्रा ने बीच में आकर की मदद

महिला स्टाफ के साथ हो रहा यह गलत बर्ताव राज कुंद्रा से देखा नहीं गया. वे तुरंत आगे आए और उन्होंने उस बदतमीजी करने वाले यात्री को रोका. राज कुंद्रा ने बहुत सख्ती से उस शख्स से कहा कि इस तरह का बर्ताव बिल्कुल गलत है और वह किसी महिला से इस लहजे में बात नहीं कर सकता. राज कुंद्रा ने उस शख्स को उसकी गलती का अहसास कराया और महिला स्टाफ का पूरा साथ दिया.

महिला स्टाफ को बाद में पता चली राज कुंद्रा की पहचान

महिला स्टाफ कलावती जाधव ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह नहीं जानती थीं कि उनकी मदद करने वाले शख्स कौन हैं. उन्हें तो बस इतना दिखा कि एक सिख सज्जन उनकी इज्जत के लिए खड़े हुए हैं. बाद में उन्हें पता चला कि वे कोई और नहीं बल्कि मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा थे.

महिला स्टाफ ने राज कुंद्रा को किया धन्यवाद

कलावती ने राज कुंद्रा को धन्यवाद देते हुए कहा, “उस समय मुझे नहीं पता था कि वह व्यक्ति कौन है. मुझे बस इतना पता था कि जब मैं खुद को बेबस और अकेला महसूस कर रही थी, तब कोई मेरे साथ खड़ा हुआ. बाद में मुझे पता चला कि वे सज्जन कोई और नहीं बल्कि राज कुंद्रा थे. बहुत से लोग उन्हें एक मशहूर हस्ती के तौर पर जानते हैं लेकिन मैं उन्हें हमेशा उस व्यक्ति के तौर पर याद रखूंगी जो एक महिला के सम्मान के लिए खड़े हुए”. वह आगे कहती हैं, ‘राज जी, मेरे साथ खड़े होने, मेरे प्रति सम्मान दिखाने के लिए शुक्रिया. साथ ही मुझे यह याद दिलाने के लिए भी धन्यवाद कि दुनिया में अभी भी ऐसे लोग हैं जो कुछ गलत होते देख आगे आते हैं. मैं आपकी दरियादिली और हिम्मत को कभी नहीं भूलूंगी”. 

यह भी पढ़ें: थिएटर में नहीं गूंज पाई ‘बंदर’ की दहाड़, 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola