चौथा रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया अद्भुत कौशल

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में योग प्रस्तुत करती बच्ची

Ramgarh: रामगढ़ में आयोजित चौथा जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: बिजूलिया स्थित अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में शनिवार को चतुर्थ रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों एवं युवाओं ने योगासन की विभिन्न विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त बिहार के पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोलकाता कार्बाइड के निदेशक ओम प्रकाश बजाज, योग शिक्षिका राफिया नाज, संघ के राज्य सचिव चंदु कुमार, संघ की संरक्षक एवं डीएवी बड़काकाना की पूर्व प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह तथा संरक्षक विजय मेवाड़ उपस्थित थे.

योग से खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान : प्रवीण सिंह

मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह ने जिले में योग को बढ़ावा देने और बच्चों में इसके प्रति रुचि विकसित करने के लिए आरडीवाईएसए के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में जिले के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होंगे. ओम प्रकाश बजाज ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि योग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता.

योग मन को रखता है शांत

योग शिक्षिका राफिया नाज ने कहा कि योग केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है. पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है. उर्मिला सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है. यह शरीर को मजबूत बनाने के साथ मानसिक विकास का भी आधार है. वर्तमान तनावपूर्ण वातावरण में योग मन को शांत रखने का सबसे बड़ा माध्यम है.

योग से विकसित होता है सकारात्मक सोच

विजय मेवाड़ ने कहा कि योग हमारी भावनाओं को नियंत्रित करने और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करने की अपील की. संघ के अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां से चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में भागीदारी का बेहतर अवसर मिलेगा.

विभिन्न आयु वर्गों में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों की शानदार प्रस्तुति दी. प्रतियोगिता में 10 वर्ष से कम आयु वर्ग, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर तथा सीनियर ए, बी एवं सी वर्ग के बालक-बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजय प्रसाद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप राज बबलू ने किया.

इनके सहयोग से सफल हुआ आयोजन

चैंपियनशिप के आयोजन को सफल बनाने में संगठन के सचिव जनमेजय प्रताप, कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, रितेश कश्यप, मीडिया प्रभारी प्रदीप राज बबलू, प्रशांत, शाहिद, दानिश अंसारी, अनुमीत कुमार, स्मृति भारद्वाज, राहुल शर्मा, शत्रुघ्न कुमार, गंगाधर महतो, प्राची गुप्ता, विवेक लकड़ा एवं शुभम वर्मा का योगदान रहा. वहीं निर्णायक के रूप में पूजा सिंह, राहुल रंजन, अजय कुमार एवं उषा शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें…

पवित्र धाम में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का चाबुक: रजरप्पा म‍ंदिर के आस-पास मारी रेड

Ramgarh: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola