भरत तिवारी एनकाउंटर पर अब होगी जांच, सम्राट चौधरी के ऐलान के बाद पिता बोले- अब सामने आएगी सच्चाई
भरत तिवारी और सम्राट चौधरी की फाइल फोटो
Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर जिला के बिलौटी गांव के चर्चित कथित मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच कराने की घोषणा के बाद मृतक भरत तिवारी के परिजनों ने राहत जताई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश से मामले की जांच कराने की घोषणा का परिवार ने स्वागत किया है और निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है.
Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर जिला के बिलौटी गांव के चर्चित कथित मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच कराने की घोषणा के बाद मृतक भरत तिवारी के परिजनों ने राहत जताई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश से मामले की जांच कराने की घोषणा का परिवार ने स्वागत किया है और निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है.
पिता बोले- अब न्याय मिलने की जगी उम्मीद
मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच से घटना की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों की पहचान हो सकेगी.
मां ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
मृतक की मां आशा देवी ने कहा कि जांच के दौरान यदि पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी या कर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी.
बड़े भाई ने कहा- हत्या को दिया गया एनकाउंटर का नाम
मृतक के बड़े भाई चंदन तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके भाई की निर्मम हत्या को पुलिस ने एनकाउंटर का नाम दे दिया. उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच की घोषणा के बाद परिवार को सच्चाई सामने आने और न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है.
Arrah News : मामले पर बनी हुई है सबकी नजर
बिलौटी गांव का यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. न्यायिक जांच की घोषणा के बाद अब परिजनों समेत आम लोगों की नजर जांच प्रक्रिया और उसके निष्कर्षों पर टिकी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










