आरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन जख्मी, बाइक सवार दो दोस्तों की भी बिगड़ी हालत; एक पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

जख़्मी यवक का फोटो | Prabhat Khabar Network

आरा के कोईलवर और बड़हरा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Arrah News: भोजपुर जिले के बड़हरा और कोईलवर थाना क्षेत्रों में बुधवार की सुबह हुए दो पृथक सड़क हादसों में दो दोस्तों सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटनाओं के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

पहली घटना: बड़हरा के सबलपुर-गनौली में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक

पहली दुर्घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के सबलपुर-गनौली गांव के समीप घटी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबलपुर-गनौली निवासी बबन राय का 19 वर्षीय पुत्र भोला कुमार और उसी गांव के मंगल राय का 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बाइक पर सवार होकर गांव में घूमने निकले थे. इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे दोनों दोस्त गिरकर जख्मी हो गए.

दूसरी घटना: कोईलवर में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक पटना रेफर

दूसरी घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के थाना मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई. सकड्डी गांव निवासी रामस्वरूप राय का 26 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार अपनी बाइक में तेल भरवाने पेट्रोल पंप जा रहा था. तभी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे कोईलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया. आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया है.

Also Read: भोजपुर: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर कोहड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत


विज्ञापन
मोहम्मद वसीम

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन