Aam Budget 2024 Live: बजट में इनकम टैक्स को आसान बनाने का ऐलान, शेयर बाजार धड़ाम

Updated:
विज्ञापन

Nirmala sitaraman

Union Budget 2024 news in hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश कर दिया है. इससे पहले उन्होंने 1 फरवरी 2024 को लोकसभा चुनाव से पूर्व अंतरिम बजट पेश किया था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर दिया है. इस बजट को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाला माना जा रहा है. निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में लगातार सातवीं बार बजट पेश करके पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मोरारजी देसाई ने संसद में छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया था.

विज्ञापन

इनकम टैक्स को आसान बनाएगी सरकार

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार इनकम टैक्स को आसान बनाएगी. वेतनभोगियों का स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाकर 35 फीसदी किया गया. न्यू टैक्स रिजीम के तहत तीन लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं. तीन से सात लाख रुपये पर पांच फीसदी और सात से 10 लाख पर 10 फीसदी, 10 से 12 लाख पर 15 फीसदी और 15 से 20 लाख रुपये पर 20 फीसदी और 15 से 30 लाख की आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा.

ई-कॉमर्स पर टीडीएस रेट में 0.1 फीसदी कटौती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ई-कॉमर्स पर टीडीएस रेट में 0.1 फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है.

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैंसर के इलाज की तीन दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी.

मोबाइल फोन होंगे सस्ते

मोबाइल फोन उद्योग पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि मैं मोबाइल फोन और मोबाइल पीसीबीएस तथा मोबाइल चार्जर पर BCD को घटाकर 15% करने का प्रस्ताव करती हूं.

सोना-चांदी होंगे सस्ते

निर्मला सीतारमण ने सोना-चांदी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए इनके आयात शुल्क में कटौती करने का ऐलान किया है.

बाढ़-भूस्खलन से बचाव राहत के लिए बिहार, असम हिमाचल को वित्तीय सहायता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत 25,000 ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसमों के अनुकूल सड़कें उपलब्ध कराई जाएंगी. बिहार में अक्सर बाढ़ आती रहती है. नेपाल में बाढ़ नियंत्रण संरचनाओं के निर्माण की योजना अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई है. हमारी सरकार 11,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. असम को बाढ़ प्रबंधन और संबंधित परियोजनाओं के लिए सहायता मिलेगी. हिमाचल प्रदेश को भी बहुपक्षीय सहायता के माध्यम से पुनर्निर्माण के लिए सहायता मिलेगी. इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola