Budget 2024: मॉडल स्किल लोन के लिए मिलेंगे 7.5 लाख रुपए

Updated:
विज्ञापन

Budget 2024 Model Skill Loan

बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने 7.5 लाख रुपए तक के मॉडल स्किल लोन की घोषणा की है.

विज्ञापन

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन आज लोकसभा में 2024-25 वित्त वर्ष के लिए बजट पेश कर रही हैं, ऐसे में उन्होंने मॉडल स्किल लोन की योजना का ऐलान किया है, अपने संशोधन में उन्होंने ये बताया कि इस योजना के तहत 7.5 लाख रुपया तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा.

युवाओं को प्रशिक्षित करना उद्देश्य: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि मॉडल स्किल लोन के तहत लोगों के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए 1000 आईटीआई को हब एंड स्पोक मॉडल के तौर पर तैयार किया जाएगा. साथ ही, सरकार घरेलू संस्थानों में भी उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक का सहायक ऋण प्रदान करेगी. निर्मला सीतारमन ने ये भी कहा कि इस परियोजना के तहत पांच साल के समय में 20 लाख से भी ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित करना सरकार का उद्देश्य है.

Also Read: Budget 2024: गया बनेगा बिहार का नया बिजनेस हब, कोसी पर नेपाल में बनेगा हाइ डैम

Also Read: Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में आदिवासियों के लिए की बड़ी घोषणा

Also Read: Budget 2024 : सरकार का महिलाओं पर फोकस, 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola