Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में आदिवासियों के लिए की बड़ी घोषणा

Published by : Kunal Kishore Updated At : 23 Jul 2024 12:48 PM

विज्ञापन

बजट 2024 में आदिवासियों के लिए बड़ी घोषणा की गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरुआत करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में एनडीए के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रही है. वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान आदिवासियों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की है.

क्या कहा वित्त मंत्री ने

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत आदिवासी बहुल गांवों एंव आकांक्षी जिलों में रह रहे आदिवासी परिवारों को इसके दायरे में लाया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के दायरे में 63 हजार आदिवासी बहुल गांव आएंगे जिससे कि पांच करोड़ जनजातीय लोगों को लाभ मिलेगा. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार लाना होगा.

Also Read : Budget 2024: मोदी सरकार का बजट कांग्रेस को भाया! बजट पर किसने क्या कहा पढ़ें

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola