वेलकम टू द जंगल : कॉमेडी को रफ्तार देंगी फिल्म की लीडिंग लेडीज

Edited by Prachi Khare
Updated:
विज्ञापन

Welcome to the jungle

'वेलकम टू द जंगल' के मजेदार ट्रेलर में इस बार रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी का एक ऐसा अंदाज देखने को मिल रहा है, जो यह साबित करता है कि वे फिल्म की स्टारकास्ट का महज हिस्सा भर नहीं हैं, बल्कि फिल्म की कॉमेडी और सफलता का मुख्य स्तंभ बनने जा रही हैं...

विज्ञापन

Welcome to the jungle : कॉमेडी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि लोग सिर्फ उनके जोक्स ही नहीं, बल्कि उनके किरदारों को भी लंबे समय तक याद रखते हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर को लेकर अब तक सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बड़ी स्टारकास्ट और कई पुराने चेहरों की वापसी की रही है, लेकिन ट्रेलर एक और बात की याद दिलाता है-वेलकम फ्रेंचाइजी की महिलाओं ने हमेशा कहानी और कॉमेडी में अहम भूमिका निभायी है, वे सिर्फ ग्लैमरस चेहरों तक सीमित नहीं रहीं.

बॉलीवुड कॉमेडी और अभिनेत्रियों का दम

बॉलीवुड की कई सफल कॉमेडी फिल्मों में अभिनेत्रियों ने यह साबित किया है कि वे सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि शानदार कॉमिक टाइमिंग भी रखती हैं. चाहे अंदाज अपना अपना में करिश्मा कपूर हों, नो एंट्री में लारा दत्ता या फिर वेलकम और सिंह इज किंग में कैटरीना कैफ. इन सभी ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता है. खास तौर पर वेलकम में कैटरीना कैफ का ‘संजना’ वाला किरदार आज भी याद किया जाता है. फिल्म में उदय शेट्टी, मजनू भाई और राजीव जैसे किरदारों के बीच उन्होंने अपनी सादगी और बेहतरीन रिएक्शंस से कई मजेदार सीन और भी प्रभावशाली बना दिये थे. उनकी परफॉर्मेंस इसलिए पसंद की गयी क्योंकि वह पूरी कॉमेडी का अहम हिस्सा थीं.

दिखेगा वही पुराना अंदाज

ऐसा ही अंदाज अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी देखने को मिला है. ट्रेलर में रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी को भी अच्छी जगह दी गयी है. उन्हें सिर्फ बड़ी स्टारकास्ट का हिस्सा नहीं दिखाया गया, बल्कि वे भी इस पूरी कॉमेडी और अफरा-तफरी में बराबर शामिल नजर आती हैं.

किरदार और उनकी खूबियां

इस फिल्म में रवीना टंडन एक बार फिर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखायी देंगी. ट्रेलर में उनके कई हल्के-फुल्के और मजेदार पल देखने को मिलते हैं, जिससे लगता है कि वह फिल्म की कॉमेडी का अहम हिस्सा होंगी. लारा दत्ता पहले भी नो एंट्री, पार्टनर और हाउसफुल जैसी फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा चुकी हैं. बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों में उनका आत्मविश्वास और सहज अभिनय हमेशा अलग नजर आता है.

वहीं, जैकलीन फर्नांडिस भी पिछले कई सालों से कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. ट्रेलर में उनकी वही एनर्जी और मजेदार अंदाज देखने को मिलता है, जिसने उन्हें इस जॉनर में एक पहचान दिलायी है. इनके साथ ही दिशा पाटनी इस फिल्म की सबसे दिलचस्प एंट्री मानी जा सकती हैं. अब तक दर्शकों ने उन्हें ज्यादातर एक्शन और ग्लैमरस भूमिकाओं में देखा है, लेकिन ‘वेलकम टू द जंगल’ उन्हें कॉमेडी में खुद को साबित करने का नया मौका देता नजर आता है.

नये अंदाज में आगे बढ़ेगी पुरानी परंपरा

सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रेलर फ्रेंचाइजी की पुरानी पहचान को बरकरार रखता दिखता है. वेलकम फिल्मों की सबसे बड़ी ताकत हमेशा यही रही है कि हर किरदार कहानी की कॉमेडी में अपना योगदान देता है. यहां हंसी सिर्फ एक कलाकार की वजह से नहीं, बल्कि सभी किरदारों की आपसी टकराहट, गलतफहमियों और मजेदार हालातों से पैदा होती है. अगर ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जाये, तो ‘वेलकम टू द जंगल’ भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है.

इसे भी पढ़ें : New release : ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘दीवाने हैं’ हुआ आउट, एक साथ नजर आये कई दिग्गज

विज्ञापन
Prachi Khare

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola