New release : ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘दीवाने हैं’ हुआ आउट, एक साथ नजर आये कई दिग्गज

Updated:
विज्ञापन

welcome to the jungle – Deewane song

बॉलीवुड की पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है. निर्देशक अहमद खान और निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के नये गाने ‘दीवाने हैं’ ने रिलीज होते ही भारतीय सिनेमा में एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है. इस गाने की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी विशाल स्टारकास्ट है, जहां एक ही फ्रेम में बॉलीवुड और कॉमेडी जगत के दर्जनों दिग्गज कलाकार एक साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

New release : बॉलीवुड में जब भी किसी बड़ी कॉमेडी फिल्म की बात होती है, तो ‘वेलकम’ नाम सबसे ऊपर आता है. लेकिन इस बार निर्देशक अहमद खान और निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला कुछ ऐसा लेकर आ रहे हैं, जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. हम बात कर रहे हैं साल की सबसे बड़ी और भव्य फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की. फिल्म को लेकर चर्चा तो पहले से ही थी, लेकिन इसके गाने ‘दीवाने हैं’ को लेकर खास बज है. गाने की सबसे खास बात इसकी लंबी स्टारकास्ट है. गाना शुरू होते ही एक के बाद एक कई जाने-माने चेहरे स्क्रीन पर नजर आते हैं, जो इसे और भी खास बना देते हैं.

विज्ञापन

स्टार्स का सैलाब, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा

आमतौर पर फिल्मों के गाने एक या दो मुख्य कलाकारों के इर्द-गिर्द घूमते हैं, लेकिन ‘दीवाने हैं’ की खासियत यह है कि इसमें लगभग हर कलाकार को स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का मौका दिया गया है. गाने में लगातार अलग-अलग कलाकार नजर आते हैं, जिससे फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यानी इसकी विशाल स्टारकास्ट सामने आती है.

पुरानी यादों का शानदार सफर

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए यह गाना पुरानी यादें भी ताजा करता है. पिछले कई वर्षों से कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रहे कई लोकप्रिय कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आते हैं, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

बड़े स्तर पर तैयार हुआ गाने का संगीत

गाने का संगीत भी बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. इसे आनंद राज आनंद और अमृता फडणवीस ने गाया है. आनंद राज आनंद ने ही इसका संगीत और बोल भी लिखे हैं. गाने को विक्रम नागी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि प्रकाश पीटर्स ने इसका म्यूजिक अरेंज किया है. इसमें नवीन कुमार की बांसुरी, दीपेश वर्मा की लाइव रिदम अरेंजमेंट और कई बैकिंग सिंगर्स की आवाजें इसकी उत्सव वाली भावना को और मजबूत बनाती हैं.

26 जून को रिलीज होगी फिल्म 

अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार नजर आयेंगे.

ए नाडियाडवाला इस फिल्म को केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज 18, सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं. यह बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप का प्रोडक्शन है. फिल्म का निर्माण राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए नाडियाडवाला ने किया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

इसे भी पढ़ें : Parenting : बच्चों को सिखाएं टेबल मैनर्स, बढ़ जायेगा बाहर खाने का मजा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola