Uorfi Javed: Bigg Boss 20 से Khatron Ke Khiladi तक, एक के बाद एक छूटे मौके, बोलीं- ये साल मेरे लिए रिजेक्शन का रहा

Updated:
विज्ञापन

उर्फी जावेद, फोटो- इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि पिछले एक साल में उन्हें कई रिजेक्शन मिले. बिग बॉस 20, खतरों के खिलाड़ी और लॉक अप 2 जैसे शोज भी उनके हाथ से निकल गए.

विज्ञापन

Uorfi Javed Rejection: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने ग्लैमरस पोस्ट्स से हटकर अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर के बारे में बात की है. उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में उन्हें लगातार कई झटके लगे. कुछ शोज बंद हो गए, कुछ प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकल गए और कई जगह कोशिश करने के बाद भी उन्हें रिजेक्शन मिला. यहां तक कि बिग बॉस 20 और खतरों के खिलाड़ी में जाने की कोशिश भी काम नहीं आई. उर्फी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जब उन्हें हर कोई अपनी सफलता दिखाता नजर आता है, तो उन्होंने सोचा कि क्यों न इस बार अपनी असफलताओं के बारे में भी बात की जाए.

विज्ञापन

Uorfi Javed On Bigg Boss 20 And Khatron Ke Khiladi: दोनों शोज के लिए किया था अप्रोच

View on Instagram

उर्फी ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि वह इस साल एक रियलिटी शो करना चाहती थीं. इसी वजह से उन्होंने बिग बॉस 20 और खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स से संपर्क किया. हालांकि, उनकी दोनों कोशिशें काम नहीं आईं.

उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बारे में सोचा और शो के लिए बात की, लेकिन वहां से उन्हें रिजेक्शन मिल गया. इसके बाद उर्फी ने ‘बिग बॉस 20’ के लिए अप्रोच किया. यहां उनकी मीटिंग्स भी हुईं, लेकिन आखिर में उन्हें शो का हिस्सा नहीं बनाया गया.

Uorfi Javed: ‘फॉलो कर लो यार’ का दूसरा सीजन भी हुआ कैंसिल

उर्फी की मुश्किलें सिर्फ इन दो शोज तक ही सीमित नहीं रहीं. उन्होंने बताया कि उनके रियलिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ का दूसरा सीजन भी पिछले महीने कैंसिल हो गया.

उर्फी ने बताया कि वह नेटफ्लिक्स के एक शो पर भी काम कर रही थीं. इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और एक एपिसोड शूट भी किया गया था. लेकिन इसके बाद नेटफ्लिक्स ने शो को कैंसिल कर दिया. उर्फी के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि शो अच्छा नहीं था.

Uorfi Javed Lock Upp 2: डेट क्लैश की वजह से छूटा शो


उर्फी जावेद (फाइल फोटो)
उर्फी जावेद (फाइल फोटो)

इसके बाद उर्फी को ‘लॉक अप 2’ का ऑफर मिला. वह इस शो में शामिल होने को लेकर काफी एक्साइटेड थीं, लेकिन यहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया.

दरअसल, उनकी डेट्स पहले से साइन किए गए एक दूसरे शो से टकरा रही थीं. जिस शो के साथ उर्फी की पहले डील हुई थी, उसके मेकर्स ने उन्हें ‘लॉक अप 2’ करने की इजाजत नहीं दी. बाद में उर्फी को बताया गया कि वह दूसरा शो आगे बढ़ा दिया गया है. इस वजह से उर्फी ‘लॉक अप 2’ भी नहीं कर पाईं.

Uorfi Javed Brand Deals: कम हो गईं ब्रांड डील्स

उर्फी ने अपनी बात सिर्फ टीवी और ओटीटी प्रोजेक्ट्स तक नहीं रखी. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में उन्हें मिलने वाली ब्रांड डील्स भी काफी कम हो गई हैं.

एक्ट्रेस के मुताबिक, पहले उन्हें महीने में करीब 5-6 ब्रांड डील्स मिल जाती थीं. अब उन्हें 3-4 महीने में मुश्किल से 2 डील्स मिल रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस साल उन्हें ‘प्लेग्राउंड’ से रिप्लेस कर दिया गया. पिछले साल वह शो की मेंटर थीं, लेकिन इस बार उनकी जगह किसी और को ले लिया गया.

Uorfi Javed: ‘ये साल मेरे लिए रिजेक्शन का रहा’

एक के बाद एक हुई इन घटनाओं को याद करते हुए उर्फी ने कहा कि उन्हें सच में लगता है कि यह साल उनके लिए रिजेक्शन का साल रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि जब वह इंस्टाग्राम खोलती हैं तो उन्हें कोई कार खरीदता, कोई सफलता हासिल करता या अपनी उपलब्धियां शेयर करता दिखाई देता है.

इसी वजह से उन्होंने इस बार अपनी असफलताओं के बारे में बात करने का फैसला किया. उर्फी ने माना कि लगातार रिजेक्शन मिलना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी इस मुश्किल स्थिति को फैंस के साथ शेयर करना जरूरी समझा.

Uorfi Javed Career: पहले भी कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं

उर्फी जावेद इससे पहले ‘बिग बॉस ओटीटी’, ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ और ‘स्प्लिट्सविला 16’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं. साल 2024 में उनका रियलिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ प्राइम वीडियो पर आया था.

इस शो में उर्फी अपनी बहनों अस्फी, डॉली और उरुसा के साथ नजर आई थीं. शो में उनकी निजी जिंदगी और परिवार से जुड़ी कई बातें देखने को मिली थीं.

यह भी पढ़ें: Uorfi Javed का छलका दर्द, बोलीं- अभी तक नहीं मिला बड़ा मौका, मैं अभी भी इंतजार में हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola