Anupama Twist: अनुज कैसे पहुंचा मंदिर के बाहर, खुल गया ये राज, पागलों जैसी हालत में अपने पति को देख फूट-फूटकर रोएगी अनु
anupama
अनुपमा का आज रात का एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुज को ऐसी हालत में देखकर शाह परिवार भी चौंक जाता है. अनुज के पीछे अनु भागती है और उसे वो मिल जाता है.
Anupama Twist: अनुपमा सीरियल में इस समय टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर बना हुआ है. शो में छह महीने का लीप आया है और स्टोरी दिलचस्प हो गई है. वनराज, अनुपमा और अनुज की जिंदगी काफी बदल गई है. अनु एक वृद्धाश्रम चलाती है, अनुज एक मंदिर के बाहर बांसुरी बजाता है. वनराज, अनु के वृद्धाश्रम को को तोड़ना चाहता है. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज किसी बात को लेकर परेशान होता है.
अनुपमा और अनुज को होगा एक-दूसरे के आस-पास होने का अहसास
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि किंजल, वनराज को घर टूटने से बचाने के लिए कहती है. वनराज को फ्रिक है कि बाबूजी कभी वापस शाह हाउस नहीं आएंगे. वहीं, वनराज, माही, इशानी, परी और अंश को मंदिर ले जाता है. बच्चे वहां अनु को देखते हैं, लेनिक वनराज उन्हें उससे मिलने नहीं देते. अनुपमा, अनुज के पास आती है, लेकिन उसे देख नहीं पाती. अनुपमा कान्हा जी के ध्यान में खोई होती है. वहीं, अनुज, अनु को याद करता है और उसे पुरानी बातों के फ्लैशबैक आते हैं. मंदिर में दोनों होते हैं और दोनों को एक-दूसरे के होने का अहसास होता है. नंदिता लड़खड़ा जाती है और अनुज उसने गिरने से बचा लेती है.
Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू
Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा
अनुज को देखकर फूट-फूटकर रोई अनुपमा
अनु, अनुज को देखती है और देखती ही रह जाती है. वो अनुज को पुकारती है और वो भागने लगता है. अनुज, अनु को धक्का दे देता है. अनुज को ऐसी हालत में देखकर शाह परिवार भी चौंक जाता है. अनुज के पीछे अनु भागती है और उसे वो मिल जाता है. अनुज उसे जाने देने के लिए गिड़गिड़ाता है. अनुपमा, अनुज से आध्या के बारे में पूछती है, लेकिन वो कोई जवाब नहीं देता. पंडित से वनराज, अनुज को लेकर पूछता है कि वो यहां कैसे आया. पंडित बताते हैं कि उन्होंने उसे अपने आश्रम के बाहर ऐसे ही हालत में पाया था. वो ना कुछ बोलता है और ना उसके पास कोई पहचान पत्र था. उन्होंने पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी हालत देखकर पुलिस ने कुछ नहीं किया. अनुपमा ये सब सुनकर काफी परेशान हो जाती है आध्या की फ्रिक उसे सताने लगती है. अनु फूट-फूटकर रोने लगती है और संकल्प लेती है कि अनुज की याददाशत वो वापस लाकर रहेगी.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










