Lockdown में इंटरनेट पर क्या-क्या सर्च कर रहा इंडिया?

Author Rajeev Kumar|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Coronavirus Pandemic Top Search things on Google during Lockdown : कोरोना वायरस के इस संक्रमण काल में देश की जनता आखिर क्या सर्च कर रही है, क्या आप जानते हैं! चलिए हम आपको बताते हैं इन दिनों इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जा रही चीजों के बारे में.

विज्ञापन

Coronavirus Pandemic Top Search things on Google during Lockdown : देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने पहले 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन की घोषणा की थी और उसके बाद इसे बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है. इस दौरान देश की जनता अपने घरों में कैद है और इसमें उसका सहारा बना है टीवी और इंटरनेट.

Also Read: Coronavirus Lockdown: डेटा की बढ़ी खपत से 20% तक धीमा हुआ इंटरनेट

जहां टीवी पर रामायण और महाभारत की फॉलोइंग बढ़ गई है, वहीं इंटरनेट पर समय बितानेवालों की संख्या भी कम नहीं है. लॉकडाउन के इस समय में इंटरनेट का खूब उपयोग हो रहा है और लोग तरह-तरह की चीजें सर्च कर रहे हैं.

कोरोना वायरस के इस संक्रमण काल में देश की जनता आखिर क्या सर्च कर रही है, क्या आप जानते हैं! चलिए हम आपको बताते हैं इन दिनों इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जा रही चीजों के बारे में.

Also Read: Work From Home: घर से कर रहे हैं काम, तो ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट की स्पीड

आपको यह जानकर आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि कोरोना वायरस संक्रमण से होनेवाली बीमारी से निपटने के लिए जहां लोग घरों में बंद हैं वहीं खुद को सुरक्षित रखने के लिए इंटरनेट पर इसकी जानकारी सर्च कर रहे हैं.

इंटरनेट सर्च ट्रेंड्स के मुताबिक, कोरोना वायरस टिप्स को दुनियाभर में 10 मिलियन बार सर्च किया गया. भारत के परिप्रेक्ष्य में आइए जानें लॉकडाउन के दौरान क्या चीज कितने बार सर्च किया गया-

Also Read: COVID-19: कोरोना वायरस पर Fake News से लड़ने को साथ आये Apple और Google

  • Coronavirus — 5 मिलियन से ज्यादा सर्च

  • Lockdown Extension — 1 मिलियन से ज्यादा सर्च

  • Covid-19 — 7 लाख से ज्यादा सर्च

  • Hydroxychloroquine — 6 लाख से ज्यादा सर्च

  • Coronavirus symptoms — 5 लाख से ज्यादा सर्च

  • Aarogya Setu app — 3.5 लाख से ज्यादा सर्च

  • Coronavirus prevention — 2 लाख से ज्यादा सर्च

  • India Covid-19 tracker — 1.5 लाख से ज्यादा सर्च

  • BCG vaccine — 1.2 लाख से ज्यादा सर्च

  • Corona update in India — 1 लाख से ज्यादा सर्च

  • PPE kit — 50,000 से ज्यादा सर्च

  • Latest Coronavirus news — 30,000 से ज्यादा सर्च

  • Coronavirus treatment — 20,000 से ज्यादा सर्च

  • Hotspot — 10,000 से ज्यादा सर्च

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola