125cc वाली बाइक्स भी बन गई हैं सुपर सेफ, इन 4 मॉडलों में मिलता है ABS फीचर
ABS फीचर के साथ आने वाले बाइक्स (Photo: AI Generated)
125cc ABS Bikes: भारत में 125cc बाइक्स अब सिर्फ माइलेज तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सेफ्टी में भी बड़ा अपग्रेड मिला है. ABS जैसे फीचर्स के साथ ये बाइकें बारिश और इमरजेंसी ब्रेकिंग में बेहतर कंट्रोल देती हैं. Bajaj, Hero, TVS और Honda के ये मॉडल बजट में सेफ्टी और फीचर-पैक राइड का बढ़िया ऑप्शन हैं.
ABS अब सिर्फ बड़ी बाइक्स तक सीमित नहीं रहा है. आज भारत में कई 125cc कम्यूटर बाइक्स भी हैं जो या तो स्टैंडर्ड ABS के साथ आती हैं या फिर टॉप वेरिएंट में इसे ऑफर करती हैं. ABS सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि असल में ये आपकी सेफ्टी को काफी हद तक बढ़ा देता है. बारिश में फिसलन भरी सड़कों पर या अचानक ब्रेक लगाने की सिचुएशन में ABS बाइक को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद करता है. ये सिस्टम आपके स्टॉपिंग डिस्टेंस को कम करने में मदद करता है, जो कि एक सिंपल ड्रम ब्रेक वाली 125cc बाइक से संभव नहीं होता.
अगर आप भारत में डेली कम्यूट करते हैं और बजट के साथ-साथ सेफ्टी को भी प्रायोरिटी देते हैं, तो 125cc सेगमेंट में ऐसे कई ऑप्शन मिलते हैं जो ABS के साथ आते हैं. आइए देखते हैं उन्हें.
Bajaj Pulsar NS125
Bajaj की इस Pulsar में 124.45cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 11.83 hp की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है. इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ 3 राइड मोड मिलते हैं. इसका डिजाइन भी नॉर्मल कम्यूटर बाइक से थोड़ा अलग है. इसमें पेरिमीटर फ्रेम और पीछे मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें Bluetooth वाला डिजिटल मीटर दिया गया है, जिससे मोबाइल कनेक्ट करके जानकारी देख सकते हैं. साथ ही इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. कीमत की बात करें तो यह बाइक लगभग ₹92,182 से शुरू होती है और ABS वेरिएंट में ₹96,176 तक जाती है.
Hero Xtreme 125R
Hero Xtreme 125R में 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.4 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है. इस बाइक की खास बात ये है कि इस प्राइस सेगमेंट में यह सिंगल और ड्यूल-चैनल ABS दोनों ऑप्शन के साथ आती है (वेरिएंट के हिसाब से). इसमें क्रूज कंट्रोल और 3 राइड मोड्स मिलते हैं. साथ ही इसमें 120/80 साइज का चौड़ा रियर टायर दिया गया है. कीमत की बात करें तो यह बाइक लगभग ₹92,500 से ₹1,04,500 (एक्स-शोरूम) के बीच मिलती है.
यह भी पढ़ें: स्टाइलिश के साथ दमदार परफॉरमेंस भी, डेली कॉलेज-ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स
TVS Raider 125
Raider 125 की टॉप वेरिएंट्स में ड्यूल डिस्क ब्रेक्स के साथ सिंगल-चैनल ABS मिलता है. आमतौर पर इस कैटेगरी में आपको सिर्फ सिंगल डिस्क सेटअप मिलता है. इसका 124.8cc इंजन 11.39 hp की पावर और 11.75 Nm का टॉर्क देता है. TVS का दावा है कि ये बाइक सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 60 kmph पकड़ लेती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें TVS का SmartXonnect सिस्टम भी मिलता है, जिसमें एक स्मार्ट TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसमें आपको नेविगेशन, कॉल मैनेजमेंट और वॉइस असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Honda CB 125 Hornet
Honda CB 125 Hornet एकदम स्ट्रीटफाइटर वाला दमदार लुक लेकर आती है. इसमें गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है. बाइक में TFT डिस्प्ले मिलता है जो Honda RoadSync कनेक्टिविटी के साथ आता है. यानी आप इसे अपने स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. साथ ही इसमें फुल LED लाइटिंग और ज्यादा चौड़ा रियर टायर दिया गया है. Honda इस बाइक के साथ 3 साल या 42,000 km की स्टैंडर्ड वारंटी देती है, जिसे बढ़ाकर 10 साल तक भी किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Honda SP 125 vs Shine: माइलेज और डेली यूज के लिए कौन-सी 125cc बाइक है बेहतर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










