CNG कार खरीदनी है तो पहले देख लें ये लिस्ट, ₹10 लाख के अंदर आती हैं ये 5 कारें, एक तो है 7-सीटर
मारुति बलेनो (फोटो: nexaexperience.com)
₹10 लाख के बजट में अब CNG कारों के कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. इस लिस्ट में Maruti Dzire, Baleno, Hyundai Exter, Tata Punch और Nissan Gravite शामिल हैं. इनमें बेहतर फीचर्स, अच्छी स्पेस और अलग-अलग CNG सेटअप मिलते हैं.
CNG कारों को पहले कम खर्च में चलने वाली बजट कारों के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब तस्वीर काफी बदल चुकी है. आज CNG कारें अलग-अलग बॉडी स्टाइल और कीमतों में उपलब्ध हैं. इतना ही नहीं, कई मॉडल्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलने लगा है. फीचर्स के मामले में भी कंपनियां कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. ऊपर से डुअल-टैंक और अंडरबॉडी CNG टैंक जैसे सेटअप की वजह से बूट स्पेस को लेकर होने वाली परेशानी भी काफी कम हो गई है.
अगर आप भी ₹10 लाख के बजट में एक अच्छी CNG कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नीचे हमने आपके लिए इस बजट में मिलने वाली बेहतर CNG कारों की लिस्ट तैयार की है. आइए देखते हैं इनकी कीमत और खासियतें.
Maruti Dzire (मारुति डिजायर)
Maruti Dzire में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो CNG पर 70hp की पावर और 102Nm का टॉर्क जनरेट करता है. Dzire की असली खासियत इसकी शानदार राइड क्वालिटी और आसान हैंडलिंग में देखने को मिलती है. केबिन भी काफी स्पेसियस है. वहीं CNG का ऑप्शन मिड-स्पेक VXi और ZXi ट्रिम में मिलता है. बूट में एक बड़ा CNG टैंक जरूर दिया गया है, फिर भी सामान रखने के लिए थोड़ी जगह बच जाती है. इसकी कीमत ₹8.11 लाख से ₹9.11 लाख के बीच रखी गई है.

ये भी पढ़ें: सेकंड हैंड Maruti Suzuki XL6 घर लाना चाहते हैं? खरीदने से पहले जान लें इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस
Maruti Baleno (मारुति बलेनो)
Maruti Baleno में 1.2-लीटर का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो CNG पर 78hp की पावर और 98Nm का टॉर्क देता है. इसका CNG पावरट्रेन स्मूद, रिफाइंड होने के साथ अच्छी एफिशिएंसी भी देता है. Dzire की तरह Baleno में भी CNG का ऑप्शन मिड-स्पेक Delta और Zeta वेरिएंट में मिलता है. जगह की बात करें तो Baleno का केबिन काफी स्पेशियस है. इसकी कीमत ₹7.77 लाख से ₹8.67 लाख के बीच रखी गई है.
Hyundai Exter (हुंडई एक्सटर)
Hyundai Exter में 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 69hp की पावर और 95Nm का टॉर्क देता है. CNG में भी इस कार के कई मॉडल मिल जाते हैं. इसके महंगे मॉडल में काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं. खास बात है कि इसमें दो CNG टैंक मिलते हैं, लेकिन इनकी वजह से डिक्की की जगह बहुत ज्यादा कम नहीं होती. इसकी कीमत ₹6.99 लाख से ₹9.42 लाख के बीच रखी गई है.

Tata Punch (टाटा पंच)
Tata Punch में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 73hp की पावर और 103Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस लिस्ट में Punch CNG इकलौती ऐसी कार है, जिसमें AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. हालांकि इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत थोड़ी ज्यादा पड़ती है. खास बात यह है कि इसमें ट्विन CNG टैंक दिए गए हैं, जिससे CNG सिस्टम के बावजूद बूट स्पेस काफी इस्तेमाल करने लायक रहता है. इसकी कीमत ₹6.80 लाख से ₹10.67 लाख के बीच रखी गई है.
Nissan Gravite (निसान ग्रेवाइट)
Nissan Gravite में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन मिलता है. हालांकि, इसमें लगी CNG किट डीलर लेवल पर फिट की जाती है और अभी तक होमोलोगेटेड नहीं है, इसलिए इसकी पावर और टॉर्क के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. Gravite की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार पैकेजिंग और फ्लेक्सिबल 7-सीटर सेटअप है. CNG किट डीलर से फिट कराई जा सकती है, इसलिए इसे सभी ट्रिम्स के साथ लिया जा सकता है. इसमें एक बड़ी दिक्कत बूट स्पेस को लेकर है, क्योंकि इसमें लगे दो CNG टैंक डिग्गी की लगभग पूरी जगह घेर लेते हैं और सामान रखने के लिए ज्यादा स्पेस नहीं बचता. इसकी कीमत ₹6.59 लाख से ₹8.94 लाख के बीच रखी गई है.

ये भी पढ़ें: Maruti Dzire या Honda Amaze, कौन-सी सेडान खरीदें? माइलेज, इंजन, फीचर्स और सेफ्टी में देखें कंपैरिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए