Alto की साइज जितनी Suzuki ने पेश की 310km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स भी हैं खास

Updated:
विज्ञापन

Suzuki eSKY (फोटो: @AutomobeIN/X)

Suzuki ने जापान में eSKY नाम की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार पेश की है. 3.4 मीटर लंबी इस EV में 26 kWh बैटरी और 310 km तक की दावा की गई रेंज मिलती है. इसमें 10.1-इंच स्क्रीन, V2L, क्रूज कंट्रोल और कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

Suzuki ने जापान में अपनी नई कॉम्पैक्ट सिटी कार eSKY से पर्दा उठा दिया है. छोटी और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली यह कार खास तौर पर भीड़भाड़ वाले शहरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई लगती है. जापान में ऐसी छोटी कारों को Kei Cars कहा जाता है, जिन्हें शहरों में इजी ड्राइविंग और पार्किंग के लिए डिजाइन किया जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Suzuki eSKY भारत में MG Comet EV जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर दे सकती है? आइए जानते हैं नई eSKY में क्या खास है.

विज्ञापन

Suzuki eSKY: साइज

पहली नजर में यह एक छोटी, प्यारी-सी कार लगती है, जिसका डिजाइन टॉल-बॉय स्टाइल में रखा गया है. साइज की बात करें तो MG Comet की लंबाई 2,974mm है, जबकि eSKY 3,395mm लंबी है. यानी यह साइज के मामले में Comet और Alto जैसी कॉम्पैक्ट कार के ठीक बीच में बैठती है. Alto की लंबाई 3,530mm है.

करीब 3.4 मीटर लंबी होने के बावजूद eSKY को काफी कॉम्पैक्ट रखा गया है. खास बात यह है कि इसमें चारों तरफ फुल-साइज दरवाजे और इस्तेमाल लायक रियर सीट्स मिलती हैं. भारत में Tata Tiago EV और MG Comet जैसी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कारों की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में Suzuki की इस नई eSKY को भारत लाने की अच्छी-खासी वजह जरूर बनती है.

फोटो: @AutomobeIN/X
फोटो: @AutomobeIN/X

ये भी पढ़ें: Tata Sierra.ev में बोलकर ऑर्डर होगी कॉफी, FASTag भी होगा रिचार्ज, जानें DrivePay फीचर के बारे में

Suzuki eSK: डिजाइन 

eSKY का फ्लैट फेसिया और सीधा स्टांस इसे थोड़ा अलग और क्वर्की लुक देता है. आगे की तरफ C-शेप के DRLs के साथ स्मोक्ड प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं. बंपर के निचले हिस्से में छोटे एयर इंटेक्स और कुछ रेक्टेंगुलर डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं.

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसका लंबा-चौड़ा टॉल-बॉय डिजाइन बड़े दरवाजों के साथ आता है. साइड में 14-इंच के फोर-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसमें फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स और छोटा रूफ एंटीना जैसे पुराने जमाने के फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. हालांकि, ब्लैक C-पिलर पर दिया गया बॉडी-कलर्ड एक्सेंट इसके साइड प्रोफाइल में यंग और फ्रेश टच जरूर जोड़ता है.

पीछे में सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है इसका प्रीमियम लुक वाला रैपअराउंड रियर ग्लास. टेल लैंप्स पर भी आगे दिए गए DRLs जैसा ही डिजाइन थीम देखने को मिलता है. C-शेप्ड लाइन्स ही यहां LED टेल लैंप्स का काम करती हैं. हालांकि, रिवर्स लैंप्स और इंडिकेटर्स में अभी भी हैलोजन बल्ब दिए गए हैं.

Suzuki eSK: फीचर्स

इसमें Suzuki का नया 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा डिजिटल क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, चारों दरवाजों पर पावर विंडो, क्रूज कंट्रोल, हीटेड सीट्स और ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. 

Suzuki eSKY में V2L (Vehicle-to-Load) तकनीक भी मिलती है. इसके जरिए कार की बैटरी को पावर सोर्स की तरह यूज करके बाहरी इलेक्ट्रिक डिवाइसेज को भी चलाया जा सकता है. सेफ्टी की बात करें तो eSKY में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB), हिल-होल्ड कंट्रोल (HHC), ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ रियर कैमरा भी मिलता है.

Suzuki eSKY: ड्राइवट्रेन 

eSKY में 26 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 310 km तक की दावा की गई रेंज दे सकती है. पावर के आंकड़े अभी कंपनी ने शेयर नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें करीब 60-70 PS की पावर मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: 18.19 लाख से शुरू होगी अब VinFast VF 6, VF 7 भी हुई महंगी, देखें दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की नई कीमत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola