नई Bajaj Pulsar 150 लॉन्च, ₹1.15 लाख कीमत, 5 इंच TFT और मोनोशॉक समेत मिले ये नए अपडेट्स

Updated:
विज्ञापन

New Bajaj Pulsar 150 Launched (Pic Credit: X/Zigwheels)

बजाज पल्सर 150 नए अवतार में लॉन्च हुई है. ₹1.15 लाख की शुरुआती कीमत वाली इस बाइक में 5-इंच की TFT डिस्प्ले, गूगल मैप्स नेविगेशन और मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे कई दमदार फीचर्स शामिल हैं. जानें इसके सभी नए अपडेट्स और खूबियां.

विज्ञापन

बजाज ने अपनी पॉपुलर बाइक प्लसर 150 (Bajaj Pulsar 150) को नए अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है. इस नई जनरेशन बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये रखी गई है. युवाओं की मोस्ट फेवरेट बाइकों में से एक इस प्लसर 150 में की बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनमें मैकेनिकल अपडेट भी शामिल हैं. डिजाइन की बात करें, तो इसमें पूरी तरह से LED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, मुख्य बदलाव मैकेनिकल पार्ट्स में किए गए हैं. इसमें अब पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन और एक नया एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है. साथ ही, डायमंड टाइप फ्रेम का इस्तेमाल भी किया गया है, जिसे मजबूती और वजन के बीच बैलेंस बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है.

विज्ञापन

Bajaj Pulsar 150 में नया सस्पेंशन सेटअप 

2026 बजाज प्लसर 150 के नए सस्पेंशन सेटअप से मोटरसाइकिलों की राइड क्वालिटी में बदलाव आने की उम्मीद है. एग्जॉस्ट में किए गए अपडेट से यह भी संकेत मिलता है कि इंजनों में कुछ सुधार किए गए हैं. इसके अलावा इसके ग्राफिक्स में भी बदलाव किए गए हैं. 

2026 Bajaj Pulsar 150: इंजन

नई बजाज पल्सर 150 में 149.5cc का फोर स्ट्रोक, ऑयल कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, DTS-i ट्विन स्पार्क, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. यह इंजन 14 PS की पावर देता है जो पुराने मॉडल जैसा ही है. इसके अलावा 2026 बजाज पल्सर 150 में कई राइड मोड, क्लिप ऑन हैंडलबार और बेली पैन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Bajaj की पहली Adventure Bike टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ मिलेगी ये खास खूबियां

2026 Bajaj Pulsar 150: मॉडर्न फीचर्स 

पल्सर 150 में कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं जिनमें 5-इंच की TFT डिस्प्ले, गूगल मैप्स नेविगेशन, हेडलाइट, टेल लाइट और इंडिकेटर के साथ ऑल LED लाइटिंग पैकेज, हैपार्ड लाइट्स, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और गैस चार्ज्ड मोनोशॉक रियर सस्पेंशन शामिल हैं. TFT डिस्प्ले में RC, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट सेव किए जा सकते हैं. इसमें लाइव कॉल, मैसेज अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल का फीचर भी मिलता है. पल्सर 125 की तरह कंपनी ने इसमें भी क्रॉल टेक फीचर दिया है.

  • क्रॉल टेक
  • कई राइड मोड
  • क्लिप ऑन हैंडलबार
  •  बेली पैन
  • 5-इंच की TFT डिस्प्ले
  • गूगल मैप्स नेविगेशन
  • लाइव कॉल और मैसेज अलर्ट
  • म्यूजिक कंट्रोल 
  • RC/इंश्योरेंस जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट सेव करने की सुविधा
  • ऑल LED लाइटिंग 
  • हेडलाइट
  • टेल लाइट
  • इंडिकेटर)
  • हैपार्ड लाइट्स 
  • USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट

ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 125 की 5 खासियतें, जो उसे गांव-शहर हर जगह बनाती हैं सबसे दमदार बाइक

2026 Bajaj Pulsar 150: कलर ऑप्शन 

बजाज पल्सर 150 को पांच अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है: सफायर ब्लू, एबोनी ब्लैक इंक ब्लू, मजेंटा रेड, फ्यूरी रेड और पर्ल मेटैलिक व्हाइट.

2026 Bajaj Pulsar 150 का कंपटीटर्स कौन है?

नई जनरेशन वाली बजाज प्लसर 150 का इंडियन ऑटो मार्केट में सीधा मुकाबला  होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से है. इस सेगमेंट में पहले ही प्लसर ब्रांड का जलवा रहा है और अब नए अपडेट्स के साथ आने के बाद इसका क्रेज और ज्यादा बढ़ जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola