सिंगल चार्ज में 418km रेंज का दावा, 50 लीटर बूट स्पेस भी... डेली सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Komaki SE Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर (Pic: Komaki)
अगर आप लंबी दूरी के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो Komaki Ultra एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह स्कूटर 418 किलोमीटर की शानदार रेंज का दावा करता है और इसमें 50 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है.
शहर में रोज आने-जाने के लिए अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो बार-बार चार्ज करने की झंझट को पूरी तरह खत्म कर दे, तो कोमाकी का SE अल्ट्रा वेरिएंट (Komaki SE Ultra) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्कूटर को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं और पेट्रोल के बढते खर्च से छुटकारा पाना चाहते हैं. इसकी सबसे बडी खासियत इसकी शानदार रेंज और दमदार परफॉर्मेंस है. लंबी रेंज के साथ-साथ इसमें ढेरों आधुनिक और काम के फीचर्स दिए गए हैं जो आपकी हर दिन की राइड को बेहद आसान, सेफ और किफायती बना देते हैं.
Komaki Ultra: 418km रेंज का दावा
कोमाकी अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बडी खासियत इसकी लंबी रेंज है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 418 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. इसका सीधा मतलब है कि अगर आप रोजाना 30 से 40 किलोमीटर भी सफर करते हैं, तो आपको इसे हफ्ते या 10 दिन में बस एक बार चार्ज करना पड़ेगा. बार-बार चार्जिंग प्लग ढूंढने की टेंशन पूरी तरह खत्म हो जाती है.
Komaki Ultra: बैटरी, गियर मोड्स और वारंटी
इसमें 7.2 kWh क्षमता वाली LiFePO4 (LIPO4) बैटरी दी गई है जो काफी सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली मानी जाती है. इस बैटरी को चलाने के लिए 3000 वाट की पावरफुल BLDC हब मोटर मिलती है. इसमें ईको, स्पोर्ट, टर्बो जैसे गियर/राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और ट्रैफिक के हिसाब से चुन सकते हैं. कंपनी इस स्कूटर की बैटरी, मोटर और कंट्रोलर पर 3 साल की वारंटी भी देती है जिससे खरीदार को पूरा भरोसा मिलता है.
Komaki Ultra: 50 लीटर बूट स्पेस
सफर के दौरान सामान रखने के लिए इसमें 50 लीटर का काफी बडा बूट स्पेस (अंडर सीट स्टोरेज) दिया गया है. इसमें आप अपना हेलमेट, राशन का सामान या ऑफिस बैग बडे आराम से रख सकते हैं. इसके अलावा इसमें रिवर्स असिस्ट (पीछे करने की सुविधा), पार्किंग असिस्ट, ऑटो होल्ड और एंटी-स्किड टेक्नोलॉजी दी गई है जो शहर के भारी ट्रैफिक में राइडिंग को बहुत आसान बना देती हैं.
ये भी पढ़ें: फैमिली से लेकर रोज ऑफिस जाने वालों तक, ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर कर देंगे पेट्रोल की छुट्टी, जानें कीमत-खासियत
Komaki Ultra: फीचर्स
- 3 मोड: ईको, स्पोर्ट, टर्बो (अलग-अलग स्पीड और रेंज के हिसाब से)
- रिवर्स असिस्ट
- पार्किंग असिस्ट
- ऑटो होल्ड
- एंटी-स्किड ब्रेकिंग
- LED DRL और डिजिटल कंसोल
- फ्रंट डिस्क ब्रेक
- एंटी स्किड टेक्नोलॉजी
- एलईडी फ्रंट लाइट्स
- एलईडी फ्रंट विंकर्स
Komaki Ultra: कीमत
इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,11,499 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए