स्टाइलिश के साथ दमदार परफॉरमेंस भी, डेली कॉलेज-ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Jun 2026 11:33 PM

विज्ञापन

स्टाइलिश कम्यूटर बाइक्स (Photo: AI Generated)

Stylish Commuter Bikes: अगर आप कॉलेज या ऑफिस के लिए एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो और डेली राइड में दमदार भी लगे, तो 1.5 लाख के बजट में कई अच्छे ऑप्शन मिलते हैं. इनमें अलग-अलग डिजाइन, बेहतर माइलेज, कंफर्टेबल राइड और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती हैं.

विज्ञापन

भारत में रोजाना की कम्यूटिंग हमारी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है. चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज या फिर छोटे-मोटे काम, बाइक ही हमारा सबसे भरोसेमंद साथी बन जाती है. आज के समय में लोग सिर्फ ज्यादा माइलेज वाली बाइक ही नहीं चाहते, बल्कि ऐसी बाइक भी पसंद करते हैं जो देखने में स्टाइलिश हो और चलाने में मजेदार लगे. अगर आपका बजट 1.5 लाख रुपये से कम है, तो आपके पास कई ऐसे शानदार ऑप्शन मौजूद हैं जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट का बढ़िया कॉम्बिनेशन देते हैं. नीचे हमने 5 ऐसी सबसे स्टाइलिश बाइक्स के बारे में बताया जो डेली राइड के लिए परफेक्ट हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

TVS Ronin

यह एक क्रूजर बाइक है जिसका डिजाइन काफी क्लीन और मॉडर्न है. इसमें राउंड LED हेडलाइट मिलती है, जिसके अंदर T-शेप की DRL लाइट दी गई है. बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और इसका माइलेज करीब 42 kmpl तक जाता है. इसमें 225.9cc का इंजन मिलता है, जो 20.13 bhp की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. भारत में TVS Ronin की कीमत करीब ₹1.29 लाख से शुरू होकर ₹1.62 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

TVS Apache RTR 160 4V

इस लिस्ट में दूसरा नाम TVS Apache RTR 160 4V का है. इसका डिजाइन काफी अग्रेसिव और रेसिंग इंस्पायर्ड है. इसमें फ्रंट LED हेडलैंप, शार्प बॉडी पैनल्स और ड्यूल-टोन स्पोर्टी सीट दी गई है. माइलेज की बात करें तो यह करीब 41.4 kmpl देती है. इसमें 159.7cc का इंजन मिलता है जो 12.91 kW पावर और 14.73 Nm टॉर्क जनरेट करता है. भारत में इसकी कीमत करीब ₹1.19 लाख से शुरू होकर ₹1.39 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

Honda SP 125

Honda SP 125 सिर्फ माइलेज पर फोकस नहीं करती, बल्कि काफी मॉडर्न और स्पोर्टी लुक के साथ आती है. LED हेडलाइट, शार्प ग्राफिक्स और लंबा टैंक डिजाइन इसे एक प्रीमियम और क्लासी लुक देते हैं. साथ ही इसका 63 kmpl तक का माइलेज पेट्रोल खर्च को काफी हद तक कम कर देता है. इसमें 123.94cc का इंजन मिलता है जो 8 kW पावर और 10.9 Nm टॉर्क देता है. भारत में इसकी कीमत लगभग ₹88,528 से शुरू होकर ₹96,116 (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Bajaj Pulsar N160

इसका फ्रंट प्रोजेक्टर हेडलैंप बिल्कुल किसी रोबोट फेस जैसा लगता है. साथ ही इसका क्लीन बॉडी डिजाइन और छुपा हुआ अंडरबेली एग्जॉस्ट इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल चैनल ABS दिया गया है. माइलेज की बात करें तो यह बाइक करीब 51.6 kmpl तक का अच्छा फ्यूल एफिशिएंसी देती है. इसमें 164.82cc का इंजन मिलता है जो 15.68 bhp पावर और 14.65 Nm टॉर्क जनरेट करता है. भारत में इसकी कीमत लगभग ₹1.16 लाख से शुरू होकर ₹1.28 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Suzuki Gixxer 

Suzuki Gixxer एक ऐसी स्ट्रीट बाइक है जो अपने क्लासिक और मस्कुलर लुक की वजह से तुरंत ध्यान खींच लेती है. इसका लो-सेट फ्रंट हेडलाइट, खूबसूरती से डिजाइन किया गया फ्यूल टैंक और ट्विन आउटलेट एग्जॉस्ट इसे एक अलग ही स्पोर्टी पहचान देते हैं. Gixxer करीब 45 kmpl तक का माइलेज देती है. इसका 155cc इंजन 13.41 bhp की पावर और 13.8 Nm का टॉर्क देता है. भारत में Suzuki Gixxer की शुरुआती कीमत करीब ₹1.32 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ बैटरी बदलिए और निकल पड़िए, ये हैं भारत की 5 सबसे शानदार स्वैपेबल बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola