अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले ये हैं टॉप-5 स्कूटर, जानें किसने मारी बाजी और कौन रह गया पीछे

Updated:
विज्ञापन

अगस्त 2026 में टॉप-5 सेलिंग स्कूटर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगस्त 2026 में भारतीय स्कूटर बाजार में धूम मची रही. होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर, सुजुकी एक्सेस 125, टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक में से सबसे ज्यादा कौन बिका? जानें पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अगस्त 2026 के दौरान स्कूटर्स की जबरदस्त मांग देखने को मिली है. पेट्रोल स्कूटर्स का मार्केट में दबदबा कायम है तो वही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं. हालिया आंकड़ों के मुताबिक भारतीय ग्राहकों ने रिलायबिलिटी, बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट वाले स्कूटर्स पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है. आइए पिछले महीने बिकने वाले टॉप-5 स्कूटर के बारे में जानते हैं. 

विज्ञापन

Honda Activa: मजबूत मेटल बॉडी और रिलायबिलिटी 

होंडा एक्टिवा भारत में सबसे पसंदीदा स्कूटर बना हुआ है. जुलाई में 2,06,170 यूनिट्स की बिक्री के साथ इसने पहला स्थान हासिल किया. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूत मेटल बॉडी, भरोसेमंद इंजन और हर तरह की सड़क पर आसान राइडिंग है. परिवार के हर उम्र के सदस्य के लिए यह स्कूटर चलाना बेहद आसान और आरामदायक रहता है.

TVS Jupiter: बेहतर माइलेज और ज्यादा स्टोरेज

टीवीएस जुपिटर लगातार दूसरे पायदान पर अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है. जुलाई में 1,48,595 यूनिट्स बिकने के साथ इसकी लोकप्रियता साफ दिखती है. इस स्कूटर की खासियत इसका शानदार माइलेज, बड़ा लेगस्पेस और आगे की तरफ दिया गया एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप है, जिससे पेट्रोल भरवाते समय सीट नहीं उठानी पड़ती है.

ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर: 5 साल में कौन बचाएगा आपके सबसे ज्यादा पैसे?

Suzuki Access 125: पिकअप और क्रोम फिनिश डिजाइन

सुजुकी एक्सेस 125 बिक्री में तीसरे नंबर पर काबिज है. जुलाई में इसकी 82,505 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 21% ज्यादा है. इसकी खासियत इसका दमदार 125cc इंजन, बेहतरीन इनिशियल पिकअप, क्लासिक क्रोम डिजाइन और हल्का वजन है. यह स्मूथ राइड के साथ ही काफी रिफाइंड राइडिंग एक्सपीरियंस देता है.

TVS iQube: साइलेंट राइड और कम रनिंग कॉस्ट

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टीवीएस आईक्यूब ने चौथा स्थान हासिल किया है. अगस्त 2026 में टीवीएस ने 48,873 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रिटेल किए हैं. इसकी खासियत इसका एकदम शांत और साइलेंट मोटर, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और बेहद कम रनिंग कॉस्ट है. रोजाना शहर में सफर करने वालों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है.

ये भी पढ़ें: सुजुकी ई-एक्सेस की वो 5 खासियत, जो इसे फैमिली यूज के लिए बनाते हैं परफेक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर

Bajaj Chetak: सॉलिड मेटल बॉडी और प्रीमियम लुक

बजाज चेतक टॉप-5 लिस्ट में पांचवें स्थान पर शामिल हो चुका है. अगस्त में इसकी 41,019 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 235% से ज्यादा की ग्रोथ है. इसकी मुख्य खासियत इसकी ऑल-मेटल बॉडी, रेट्रो-आधुनिक स्टाइलिंग, रिवर्स मोड और ऑन-बोर्ड चार्जर की सुविधा है. यह स्कूटर लुक और मजबूती दोनों में सबसे अलग दिखता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola