बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य में बड़ा पुलिस फेरबदल करते हुए 13 जिलों के एसपी समेत पटना, गया और भागलपुर के सिटी एसपी का तबादला कर दिया है. इस बड़े प्रशासनिक उलटफेर में कुमार गौतम को पश्चिमी चंपारण और शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया कप्तान बनाया गया है.

विज्ञापन

Bihar IPS Transfer: बिहार में 13 जिलों के एसपी को बदल दिया गया है. साथ ही पटना के सिटी एसपी मध्य, पूर्वी, पश्चिमी, गया जिले के सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी व भागलपुर के सिटी एसपी का भी तबादला कर दिया गया है. इनके जगह पर नये एसपी की तैनाती की गयी है. गृह विभाग ने नये एसपी की तैनाती की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार पश्चिमी चंपारण के एसपी कुमार गौतम कुमार को बनाया गया है. इसके पहले वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पांच में समादेष्टा के पद पर थे.

बांका और पूर्णिया में किसे मिली जिम्मेदारी

बांका के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का नया एसपी बनाया गया है. जबकि बांका में एसपी के पद पर अमितेश कुमार की तैनाती की गयी है. अमितेश कुमार विशेष शाखा सुरक्षा में एसपी के पद पर कार्यरत थे. पश्चिमी चंपारण के एसपी शौर्य सुमन को पूर्णिया जिला का एसएसपी बनाया गया है.

पूर्णिया जिले की एसपी स्वीटी सेहरावत को विशेष शाखा में भेज दिया गया है. साथ ही जहानाबाद में गया जिले के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार की तैनाती की गयी है. जबकि जहानाबाद के एसपी अपराजित को अपराजीत को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 16 का समादेष्टा बनाया गया.

सहरसा और वैशाली के एसपी भी बदले गये

सहरसा के एसपी हिमांशु को शेखपुरा में तैनात किया गया है. जबकि शेखपुरा के एसपी बलिराम चौधरी को विशेष शाखा में भेजा गया है. साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 16 में तैनात समादेष्टा राजेश कुमार को बगहा का एसपी बनाया गया है. बगहा के एसपी रामानंद कौशल को अपराध अनुसंधान विभाग भेज दिया गया है. वैशाली के नये एसपी शुभांक मिश्रा बनाये गये हैं. शुभांक इससे पहले शिवहर के एसपी थे. इसके अलावा कटिहार में तैनात एसपी शिखर चौधरी को अब कैमूर की कमान दी गयी है.

कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 7 का समादेष्टा बनाया गया है. वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग को सहरसा जिला का पुलिस कप्तान बनाया गया है. रोहतास के डिहरी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात अतुलेश झा को भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है. इनके अलावा पटना सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव को गया जिला का सिटी एसपी बनाया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना में भी बड़ा फेरबदल

पटना में विधि व्यवस्था वन के पद पर तैनात दिव्यांजली जायसवाल को गया जिला का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. खगड़िया के गोगरी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात साक्षी कुमारी को दरभंगा का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. साथ ही अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मनोज राम को नाथनगर सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है.

बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के सहायक निदेशक चंद्रप्रकाश को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 का समादेष्टा बनाया गया है. साथ ही उन्हें साइबर अपराध एवं सुरक्षा ईकाई का एसपी का प्रभार भी सौंपा गया है.

पटना में तैनात सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह को खगड़िया का एसपी बनाया गया है. खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 का समादेष्टा बना गया है. भानू प्रताप की जगह पर मुंगेर तारापुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात संकेत कुमार को लाया गया है.

पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार का तबादला कटिहार के एसपी के पद पर कर दी गयी है. जबकि उनके जगह पर नालंदा के हिलसा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात शैलजा को लाया गया है. इसी प्रकार पटना के सिटी एसपी मध्य के पद पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 में तैनात ममता कल्याणी की तैनाती की गयी है.

इसे भी पढ़ें: पिस्टल, फेसबुक लाइव और ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी कहानी

भरत तिवारी के एनकाउंटर को बिहार के शिक्षा मंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- हाफ एनकाउंटर होना चाहिए था

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन