रेड रोड पर योग दिवस : कलकत्ता हाईकोर्ट में तगड़ी बहस, जानें, जज ने शुभेंदु अधिकारी सरकार को क्या आदेश दिया
कलकत्ता हाईकोर्ट.
Yoga Day Red Road Kolkata: 21 जून को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मामला कोर्ट पहुंच गया है. जानें क्या हुआ कोर्ट में?
खास बातें
Yoga Day: कलकत्ता हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया कि वह ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों के लिए ‘रेड रोड’ को बंद किये जाने के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था करे. इस कार्यक्रम का नेतृत्व 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
14 जून से बंद है रेड रोड, एआईएलयू ने दाखिल की याचिका
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद ‘रेड रोड’ को आम जनता के इस्तेमाल के लिए फिर से खोलने के लिए जरूरी कदम उठाये जायें. याचिकाकर्ता ने 14 जून से इस सड़क को लंबे समय तक बंद किये जाने को चुनौती दी थी.
याचिकाकर्ता की दलील और हाईकोर्ट का आदेश
याचिकाकर्ता की दलील है कि इससे याचिकाकर्ता संगठन से जुड़े वकीलों को अदालत आने-जाने में परेशानी हो रही है. इस पर कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि जब तक ‘रेड रोड’ बंद रहे, तब तक यह पक्का किया जाये कि याचिकाकर्ता संगठन के सदस्यों और आम जनता के लिए अपने काम की जगहों और अन्य गंतव्य तक पहुंचने के लिए सही वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध रहें.
इसे भी पढ़ें : मंत्री अग्निमित्रा पॉल का ऐलान- बंगाल के स्कूलों में 30 मिनट योग, पश्चिम बंगाल दिवस में पीएम मोदी भी होंगे शामिल
सभी पक्षों से हलफनामा मिलने के बाद होगी सुनवाई
याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने तर्क दिया कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त के पास सड़क को इतने लंबे समय तक बंद रखने का अधिकार नहीं है. भट्टाचार्य ने पाबंदी लगाने वाली अधिसूचना को रद्द करने का अनुरोध किया. अधिसूचना की वैधता को चुनौती दिये जाने का संज्ञान लेते हुए जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा कि सभी पक्षों की ओर से हलफनामे दाखिल किये जाने के बाद इस मामले की जांच की जायेगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Yoga Day: 3 सप्ताह में सरकार से मांगा हलफनामा
कोर्ट ने राज्य सरकार को 3 सप्ताह के भीतर अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया. याचिकाकर्ता को भी जवाब दाखिल करने के लिए एक अतिरिक्त सप्ताह का समय दिया. इसके बाद मामले की आगे की सुनवाई की जायेगी.
रक्षा मंत्रालय को भी प्रतिवादी बनाने का निर्देश
जस्टिस भट्टाचार्य ने याचिकाकर्ताओं को रक्षा मंत्रालय को प्रतिवादी के तौर पर शामिल करने का भी निर्देश दिया, क्योंकि ‘रेड रोड’ भारतीय सेना की पूर्वी कमान की जमीन पर बनी है. राज्य की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) बिल्वदल भट्टाचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल सरकार, आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के मौके पर आयोजित कर रही है. उन्होंने कोर्ट को बताया कि भारत कोलकाता से दुनिया का नेतृत्व करेगा.
इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल दिवस पर कोलकाता में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 नौका पर योग करेंगे लोग
सरकारी वकील का आश्वासन- बेवजह किसी को नहीं होगी परेशानी
हाईकोर्ट के जज सरकारी वकील से पूछा कि क्या लोगों की आवाजाही में रुकावट से बचने के लिए यह कार्यक्रम ‘रेड रोड’ की बजाय ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा सकता था. इस पर एएजी ने जवाब दिया कि इलाके में कई वैकल्पिक रास्ते हैं. उन्होंने अदालत को भरोसा दिलाया कि यात्रियों (जिनमें याचिकाकर्ता संगठन के सदस्य भी शामिल हैं) को बेवजह कोई परेशानी नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल आ रहे हैं पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल दिवस व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में होंगे शामिल
Yoga Day: शरीर में हमेशा फुर्ती, मन शांत व प्रार्थना में मदद करता है योग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










