शादी के एक माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Dowry Death Case, Arwal: Suspicious death of a married woman one month after the wedding; body

सांकेतिक तस्वीर

Dowry Death Case Arwal : अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की अहियापुर गांव में शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला. मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर को नामजद अभियुक्त बनाया है.

विज्ञापन

Dowry Death Case Arwal : (अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव) अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की अहियापुर गांव में शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला. मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर को नामजद अभियुक्त बनाया है.

Arwal News : एक माह पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के सोनहथू थाना क्षेत्र के लोहाडीह गांव निवासी प्रभु पासवान की 22 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी की शादी एक माह पूर्व बड़की अहियापुर निवासी लक्ष्मण पासवान के पुत्र सूरज कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी.

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

मृतका की मां मंजू देवी ने सदर थाना में दिए फर्द बयान में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

पति, सास और ससुर बने नामजद आरोपी

मृतका की मां ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पति सूरज कुमार, ससुर लक्ष्मण पासवान और सास को नामजद अभियुक्त बनाया है. उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण उनकी बेटी की जान ले ली गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Bihar Crime News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में हाईटेक सिंडिकेट का खुलासा: 6 लाख की डील, फर्जी दस्तावेज और OMR खेल से गया जी, भभुआ, रोहतास व नवादा में हड़कंप

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन