बंगाल में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! ममता बनर्जी की पसंद के बॉडीगार्ड्स को शुभेंदु सरकार ने हटाया, डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर बिना सुरक्षा के थीं दीदी
ममता बनर्जी के घर के बाहर बना पुलिस बूथ.
Mamata Banerjee Security Row: पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर टीएमसी और शुभेंदु अधिकारी सरकार में ठन गयी है. ममता के करीबी सांसदों का आरोप है कि दीदी के पुराने सुरक्षाकर्मियों को हटाकर उन्हें खतरे में डाला जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि सिक्यूरिटी ऑफिसर पुलिस तय करेगी.
खास बातें
Mamata Banerjee Security Row: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद से घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं. नया मामला ममता बनर्जी की सुरक्षा से जुड़ा है. दीदी के करीबी सांसद दावा कर रहे हैं कि बंगाल की नयी सरकार राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है. वहीं, खबर यह भी है कि ममता बनर्जी मनपसंद सुरक्षा अधिकारी चाहती हैं और शुभेंदु अधिकारी सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है. इसके बाद से ममता बनर्जी के करीबी नेताओं ने बंगाल की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला तेज कर दिया है.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले दीदी के करीबी
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को हटाकर नये अफसरों की तैनाती की गयी है. इससे ममता बनर्जी और उनकी पार्टी दोनों नाराज हैं. ममता के करीबी नेताओं ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर के मनपसंद अधिकारियों को सुरक्षा में लगाये जाने का आग्रह किया, जिसे सीएम ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस जिस अधिकारी को चाहे, पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगा सकती है. उन्हें अपनी पसंद का अधिकारी नहीं मिलेगा.
ममता गुट के नेता बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की भावना का नया निचला स्तर
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाये जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध की भावना का नया निचला स्तर’ करार दिया. ममता बनर्जी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. लगातार 15 साल तक पश्चिम बंगाल पर शासन करने वाली पूर्व चीफ मिनिस्टर की सुरक्षा-व्यवस्था से किसी कर्मी को हटाये जाने या उसकी जगह किसी अन्य को तैनात किये जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें : तृणमूल के बागी सांसद बोले- हमेशा रहेगा ममता बनर्जी का सम्मान, शुभेंदु सरकार और दिल्ली कनेक्शन पर खोला बड़ा राज
ममता बनर्जी को खतरे में डालने की सोची-समझी कोशिश : टीएमसी
तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- ममता बनर्जी की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात कर्मियों को हटाना कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि उन्हें अलग-थलग करने और खतरे में डालने की सोची-समझी कोशिश है. पार्टी ने कहा कि इनमें से कुछ सुरक्षाकर्मी बनर्जी के रेल मंत्री रहने के समय से उनकी सुरक्षा में तैनात थे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mamata Banerjee Security Row: AITC ने चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी पर साधा निशाना
तृणमूल ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा- राजनीतिक प्रतिशोध की भावना का चौंकाने वाला और निचला स्तर. शुभेंदु अधिकारी, आखिर आप क्या साजिश रच रहे हैं? बदले की राजनीति को लेकर आपकी सनक और असुरक्षा की भावना से प्रेरित होकर आपके द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करना आपके वास्तविक चरित्र को उजागर करता है. अगर ओछी राजनीति का कोई चेहरा होता, तो वह निस्संदेह आपके जैसा होता.
डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर दीदी के घर के बाहर नहीं था कोई सुरक्षाकर्मी
नेताओं के लगातार पार्टी छोड़ने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री के वफादार सांसदों में शामिल तृणमूल नेता एवं राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन ने कहा- ममता बनर्जी की सुरक्षा में 20 वर्ष से तैनात निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को उनके कोलकाता स्थित आवास से हटा दिया गया. उन्होंने दावा किया कि बुधवार रात उनके कालीघाट स्थित आवास के प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था.
इसे भी पढ़ें : टीएमसी में बगावत पर वर्ल्ड मीडिया ने लिखा- अदम्य योद्धा का दुखद राजनीतिक अंत
सागरिका घोष बोलीं- पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल की एक अन्य राज्यसभा सदस्य सागरिका घोष ने ‘एक्स’ पर लिखा- पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा राजनीति का विषय नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल सरकार की संस्थागत जिम्मेदारी है. घोष ने इसे ‘बदले की राजनीति’ बताते हुए सवाल किया- दीदी की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात कर्मियों को अचानक क्यों हटा दिया गया और क्या देर रात उन्हें सुरक्षा के बिना रखा गया?
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी के घर से वापस बुलाये गये सभी सुरक्षा गार्ड, पुलिस चौकी पूरी तरह खाली
ममता बनर्जी से छिन जायेगा तृणमूल का सिंबल! दीदी के करीबी अरूप बोले- बंगाल में खेला होबे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










