Seltos, Sonet और Carens होंगी महंगी, 1 जुलाई से Kia बढ़ाएगी कारों की कीमतें, जानें कितना बढ़ेगा दाम

Updated:
विज्ञापन

Kia Seltos (Photo: Kia)

Kia India ने अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जो 1 जुलाई से लागू होगा. Seltos, Sonet और Carens जैसी पॉपुलर गाड़ियां अब महंगी मिलेंगी. कंपनी ने बढ़ती लागत को इसकी वजह बताया है.

विज्ञापन

Kia ने भारतीय बाजार में अपनी पूरी मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह नई कीमतें 1 जुलाई से लागू होंगी. इनमें अधिकतम 2% तक का इजाफा हमें देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि यह बदलाव कंपनी की सभी गाड़ियों पर लागू होगा, चाहे वह पेट्रोल-डीजल (ICE) मॉडल हों या इलेक्ट्रिक व्हीकल्स.

कंपनी ने क्यों दाम बढ़ाए?

कंपनी ने इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे बढ़ती इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्चों में हुए इजाफे को वजह बताया है. कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागतों के कारण यह कदम जरूरी हो गया था. हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसने कस्टमर्स पर पूरा बोझ डालने के बजाय बढ़ी हुई लागत का ज्यादातर हिस्सा कंपनी ने खुद ही उठा लिया है. कस्टमर्स से सिर्फ बहुत थोड़ी सी ही बढ़ी हुई कीमत ली गई है.

अलग-अलग मॉडल पर होगा अलग असर

Kia India ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में उनकी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से होगी. Kia के पास इस समय ICE (पेट्रोल/डीजल) और इलेक्ट्रिक दोनों तरह की गाड़ियां मौजूद हैं, और इसी वजह से वह मार्केट के लगभग हर सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए हुए है. उनकी लाइनअप में Seltos, Sonet, Carens Clavis, Syros, Carens और Carnival जैसी पॉपुलर SUVs और MPVs शामिल हैं. वहीं इलेक्ट्रिक सेगमेंट में EV6 और EV9 जैसे प्रीमियम मॉडल भी मौजूद हैं, जिनमें EV9 कंपनी की टॉप-एंड और सबसे एडवांस SUV मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: ₹6.89 लाख में Citroen की नई EV लॉन्च, एक चार्ज में देगी 320KM की रेंज

इन कंपनियों ने भी बढ़ाई गाड़ियों की कीमतें

Kia के अलावा कई और बड़ी ऑटो कंपनियों ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं. इसमें Tata Motors, BMW India, Mercedes-Benz, Maruti Suzuki, Hyundai Motor India और Nissan Motor India जैसे बड़े नाम शामिल हैं. खास बात यह है कि Maruti Suzuki ने तो अपनी पूरी रेंज में कीमतें करीब ₹30,000 तक बढ़ाने का ऐलान किया है. ये नई कीमतें 1 जून से लागू भी हो चुकी हैं.

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर लगातार बढ़ते प्रोडक्शन कॉस्ट और करेंसी में उतार-चढ़ाव का दबाव बना हुआ है. इसी वजह से भारत में कई कार कंपनियां हाल ही में अपने गाड़ियों की कीमतों में बदलाव कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS की ये 5 खूबियां बनाती हैं इसे Tayron R-Line से अलग, 22 जून को होगी लॉन्च

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola