PHOTOS : पटना शहर में आना-जाना होगा बहुत आसान, एक गोलंबर चार फ्लाईओवर को जोड़ेगा

फोटो - FB/BiharRCD
राजधानी पटना के दक्षिणी हिस्से की मुख्य शहर से कनेक्टिविटी जल्द ही बहुत आसान हो जाएगी. आनेवाले 10 अगस्त के दिन करबिगहिया गोलंबर से मीठापुर-महुली फ्लाईओवर को पूरी तरह कनेक्ट कर दिया जाएगा. इसके साथ ही मीठापुर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर (करबिगहिया होते हुए) को जोड़ने वाले पहुंच पथ और सर्विस रोड का काम भी पूरा हो जाएगा. आगे पांच तस्वीरों में जानिए पूरा अपडेट...

फाइल फोटो - प्रभात खबर
तीन साल बाद चालू होगा फ्लाईओवर, कंकड़बाग को राहत
करबिगहिया से न्यू बाइपास की ओर जाने वाला फ्लाईओवर तीन साल पहले ही बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन गोलंबर के अभाव में इस पर आवागमन शुरू नहीं हो सका था. अब यह फ्लाईओवर चालू हो जाएगा और वाहन सीधे न्यू बाइपास की ओर बढ़ सकेंगे. इससे स्टेशन और कंकड़बाग इलाके में ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

फोटो - FB/BiharRCD

फोटो - FB/BiharRCD
एक ही बिंदु पर मिलेंगे तीन प्रमुख एलिवेटेड कॉरिडोर
करबिगहिया गोलंबर के पास न्यू बाइपास से आने वाला फ्लाईओवर, चिरैयाटांड़ की ओर से आने वाला एलिवेटेड रोड और मीठापुर साइड से बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर एक ही बिंदु पर मिलेंगे. इसके बाद मीठापुर फ्लाईओवर से सीधे कंकड़बाग, गांधी सेतु और गुलजारबाग तक बिना रुकावट पहुंचना संभव होगा.

फोटो - FB/BiharRCD
मंत्री ने किया निरीक्षण, 292.74 करोड़ से बदलेगा ट्रैफिक
दक्षिण पटना के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ सड़क निर्माण नहीं, बल्कि ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव है. पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने निर्माणाधीन मीठापुर फ्लाईओवर और चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर को जोड़ने वाली सड़कों का स्थल निरीक्षण किया है. इस परियोजना की लागत 292.74 करोड़ रुपये की है.

फोटो - FB/BiharRCD
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए