₹6.89 लाख में Citroen की नई EV लॉन्च, एक चार्ज में देगी 320KM की रेंज

Updated:
विज्ञापन
Citroen eC3X

Citroen eC3X / Image: Citroen

Citroen ने भारतीय बाजार में अपनी नई eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है. BaaS मॉडल के साथ इसकी शुरुआती कीमत ₹6.89 लाख है, जबकि बैटरी सहित कीमत ₹10.25 लाख से शुरू होती है. नई EV में 320KM तक की रेंज, 29.2kWh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और अब ग्राहक कम कीमत में ज्यादा रेंज और फीचर्स वाली EV की तलाश कर रहे हैं. इसी को देखते हुए Citroen ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3X को भारतीय बाजार में ₹10.25 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे 320 किमी तक की रेंज और कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ पेश किया है. खास बात यह है कि यह कार Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ आती है, जिससे इसे सिर्फ ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस नये मॉडल की बुकिंग भी कंपनी ने शुरू कर दी है. आइए जानते हैं नई Citroen eC3X में क्या-क्या खास मिलता है.

डिजाइन में मिलता है SUV जैसा लुक

नई Citroen eC3X का डिजाइन काफी हद तक इसके पेट्रोल मॉडल जैसा ही है. कार के फ्रंट में LED DRLs, फॉग लैंप और Citroen की सिग्नेचर ग्रिल दी गई है. इसके अलावा इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील्स और बॉडी क्लैडिंग दी गई है, जो इसे SUV जैसा लुक देती है. यह कार पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, कॉस्मो ब्लू, पर्ला नेरा ब्लैक, गार्नेट रेड और डीप फॉरेस्ट ग्रीन समेत कुल 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

केबिन में मिलते हैं कई एडवांस्ड फीचर्स

कार का इंटीरियर सिंपल और यूजर-फ्रेंडली रखा गया है. डैशबोर्ड पर इलेक्ट्रिक ब्लू फिनिश दी गई है, जबकि सीटों पर प्रीमियम टोन लामा लेदरेट (Tone Lama Leatherette) अपहोल्स्ट्री मिलती है. इसके अलावा कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है.

मिलेंगे ये फीचर्स

Citroen eC3X में वायरलेस मोबाइल चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 2.0, रिमोट एक्सेस फीचर्स और इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM जैसे फीचर्स दिए गए हैं. म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें JBL ऑडियो सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है. साथ ही कंपनी फ्रंट और रियर डैशकैम पैकेज का ऑप्शन भी दे रही है.

मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिए इस इलेक्ट्रिक कार में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, लेन डिपार्चर वार्निंग, हाई-स्पीड अलर्ट और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

एक बार चार्ज करने पर 320KM तक चलेगी

नई Citroen eC3X में 29.2kWh बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 320 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 57hp की पावर और 143Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे शहर में ड्राइविंग आसान और स्मूद बनती है. इतना ही नहीं, अगर आप जल्दी में हैं, तो DC फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 10% से 80% तक सिर्फ 57 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ₹47.50 लाख में MINI लाई लग्जरी और परफॉर्मेंस का पैकेज, नए Countryman C में मिलेंगे भर-भरकर फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola