TVS ने लॉन्च किए Apache और Ronin के नए अपडेटेड मॉडल, Google Maps और शानदार फीचर्स से लैस, जानें कीमत
TVS ने Apache RTR 160, RTR 160 4V, RTR 200 4V और Ronin के नए पोर्टपोलियो को अपडेट किया
TVS Motors ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Apache RTR 160, 200 4V और Ronin के नए हाई-टेक वैरिएंट्स लॉन्च किए हैं. इनमें Google Maps, ट्रैक्शन कंट्रोल और टाइप-C चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.
TVS Motor ने अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज को अपडेट करते हुए Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 4V के नए टॉप वेरिएंट पेश किए हैं. इन बाइक्स में Traction Control, Google Maps Mirroring और Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं.
इसके अलावा RTR 310 और RR 310 को नया Black Diamond Edition मिला है. कंपनी के मुताबिक, नई बाइक्स की डिलीवरी फेस्टिव सीजन से शुरू होगी.
Apache RTR 160 का नया टॉप वेरिएंट
Apache RTR 160 के नए टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.28 लाख रखी गई है. इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं.
- Traction Control
- Hazard Lights
- LED Indicators
- 4 कलर ऑप्शन
यह वेरिएंट Apache RTR 160 लाइनअप में सबसे ऊपर होगा.
ये भी पढ़ें: Himalayan 440 vs Speed 400: 2-2.5 लाख रुपये के बजट में कौन सी बाइक बेहतर? फेस्टिव सीजन में जानें क्या खरीदें
Apache RTR 160 4V में Google Maps और Type-C
Apache RTR 160 4V के नए टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.41 लाख है. इसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कई टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं.
- Google Maps Mirroring
- Panic Brake Alert
- Type-C Charging Port
- 4 कलर ऑप्शन
Apache RTR 200 4V में सबसे ज्यादा फीचर्स
Apache RTR 200 4V के नए टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.50 लाख है. TVS के अनुसार, यह भारत की सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी से लैस 200cc मोटरसाइकिलों में से एक है. इसमें ये नए फीचर्स देखने को मिलेंगे:
- Google Maps Mirroring
- Panic Brake Alert
- Type-C Charging Port
- Adjustable Front USD Fork
- 4 कलर ऑप्शन
Apache RTR 160, 160 4V और 200 4V के नए वेरिएंट की डिलीवरी इस फेस्टिव सीजन से शुरू होगी.
RTR 310 और RR 310 का Black Diamond Edition
TVS ने RTR 310 और RR 310 को नए Black Diamond Edition में भी पेश किया है. इनकी कीमत इस तरह है:
- RTR 310 Black Diamond: ₹2.49 लाख
- RR 310 Black Diamond: ₹2.88 लाख
दोनों मोटरसाइकिलों में Keyless-Go Technology दी गई है.
TVS Ronin रेंज भी हुई अपडेट
TVS ने Ronin के अलग-अलग वेरिएंट में भी नए फीचर्स जोड़े हैं.
Ronin Base+
इस वेरिएंट की कीमत ₹1.42 लाख है. इसमें ये नए फीचर्स मिलते हैं:
- 2 नए कलर
- Dual-Channel ABS
Ronin Mid Variant
इसकी कीमत ₹1.51 लाख है. इसमें ये नए फीचर्स मिलते हैं:
- Type-C Charging Port
- Connected Instrumentation
- Dual-Channel ABS
- Gold-Finished USD Fork
Ronin Top Variant
टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.63 लाख है. इसमें ये नए फीचर्स मिलते हैं:
- Premium Seat
- Traction Control
- Type-C Charging Port
- Adjustable Levers
ये भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में 418 KM तक चलेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए