भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में 418 KM तक चलेंगे

Updated:
विज्ञापन

भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान है लेकिन रेंज की चिंता सता रही है? तो यहां जानिए भारत के 5 सबसे ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जो सिंगल चार्ज पर 418 किमी तक की रेंज देते हैं.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, लेकिन रेंज की चिंता सता रही है? डर लगता है कि कहीं रास्ते में बैटरी खत्म न हो जाए या चार्जिंग स्टेशन न मिले?

विज्ञापन

आपकी इसी 'रेंज एंजाइटी' को दूर करने के लिए हम लाए हैं भारत के 5 सबसे ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट. इनमें से एक स्कूटर तो सिंगल चार्ज पर 400 km से भी ज्यादा चलता है. आइए जल्दी से जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स...

Komaki SE Ultra: 418 किमी तक रेंज

लंबी रेंज के मामले में Komaki SE Ultra इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में 418 किमी तक चल सकता है. इसमें 7.2 kWh की LiPO4 बैटरी दी गई है. इसकी टॉप स्पीड 60-70 किमी/घंटा तक बताई गई है.

Komaki SE Ultra की खास बातें

  • रेंज: 418 किमी तक
  • बैटरी: 7.2 kWh
  • टॉप स्पीड: 70 किमी/घंटा तक
  • बूट स्पेस: 50 लीटर
  • कीमत: ₹1,11,499 से शुरू (कंपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कीमत)

कंपनी के अनुसार इसमें Parking Assist, Reverse Assist और Auto Hold जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Komaki SE front view

ये भी पढ़ें: भूटान को भारत का तोहफा: डॉ जयशंकर ने PM शेरिंग टोबगे को भेंट की 54 Mahindra XEV 9e, जानें कीमत और फीचर्स

Simple Ultra: 400 किमी तक रेंज

Simple Ultra भी उन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है जो 400 किमी तक की रेंज का दावा करते हैं. इसमें 6.5 kWh का डुअल बैटरी पैक दिया गया है. इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है.

Simple Ultra की खास बातें

  • रेंज: 400 किमी तक
  • बैटरी: 6.5 kWh
  • टॉप स्पीड: 115 किमी/घंटा
  • शुरुआती कीमत: ₹2,44,999
  • ब्रेकिंग: CBS

Simple Energy के मुताबिक इसमें 6 राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Simple Ultra

Komaki XR7: 322 किमी तक रेंज

कम कीमत में लंबी रेंज तलाश रहे ग्राहकों के लिए Komaki XR7 एक विकल्प है. कंपनी इसकी रेंज 322 किमी तक बताती है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा से ज्यादा है.

Komaki XR7 की खास बातें

  • रेंज: 322 किमी तक
  • बैटरी: LiPO4
  • टॉप स्पीड: 55+ किमी/घंटा
  • कीमत: करीब ₹91,499 से
  • बैटरी वारंटी: 3 साल/30,000 किमी

कंपनी के मुताबिक इसमें सेल्फ-डायग्नोसिस और मल्टीपल सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Komaki XR7

Ola S1 Pro+: 320 किमी तक रेंज

Ola S1 Pro+ भी लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है. इसके 5.2 kWh वर्जन की IDC रेंज 320 किमी तक है. इसमें 13 kW की पीक पावर मिलती है और टॉप स्पीड 130 किमी/घंटा तक है.

Ola S1 Pro+ की खास बातें

  • रेंज: 320 किमी तक
  • बैटरी: 5.2 kWh
  • टॉप स्पीड: 130 किमी/घंटा
  • पीक पावर: 13 kW
  • 0-40 किमी/घंटा: 2.1 सेकंड

इसमें ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और Brake-by-Wire टेक्नोलॉजी भी दी गई है.

Ola S1 Pro Plus Front Left Quarter View

Simple One: 265 किमी तक रेंज

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर Simple One है. कंपनी के अनुसार इसमें 5 kWh बैटरी पैक दिया गया है और इसकी IDC रेंज 265 किमी तक है.

इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है.

Simple One की खास बातें

  • रेंज: 265 किमी तक
  • बैटरी: 5 kWh
  • टॉप स्पीड: 115 किमी/घंटा
  • 0-40 किमी/घंटा: 2.55 सेकंड
  • कीमत: ₹2,04,999 से

कंपनी के मुताबिक इसमें 6 राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, नेविगेशन और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Simple One

एक नजर में 5 लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक स्कूटरदावा की गई रेंजबैटरीटॉप स्पीड
Komaki SE Ultra418 किमी7.2 kWh70 किमी/घंटा
Simple Ultra400 किमी6.5 kWh115 किमी/घंटा
Komaki XR7322 किमी4.46 kWh55+ किमी/घंटा
Ola S1 Pro+320 किमी5.2 kWh130 किमी/घंटा
Simple One265 किमी5 kWh115 किमी/घंटा

खरीदने से पहले एक जरूरी बात

यहां दी गई रेंज कंपनियों द्वारा बताई गई अधिकतम/IDC रेंज है. रोजाना इस्तेमाल में वास्तविक रेंज अलग हो सकती है.

इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ रेंज ही नहीं, बल्कि बैटरी वारंटी, चार्जिंग टाइम, सर्विस नेटवर्क, कीमत और आपके शहर में उपलब्धता को भी जरूर देखें.

ये भी पढ़ें: Himalayan 440 vs Speed 400: 2-2.5 लाख रुपये के बजट में कौन सी बाइक बेहतर? फेस्टिव सीजन में जानें क्या खरीदें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola