Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, ₹13.69 लाख में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और 540 डिग्री कैमरा

Updated:
विज्ञापन

Mahindra Scorpio N Facelift (Photo: Mahindra)

महिंद्रा ने नई Scorpio N Facelift को ₹13.69 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. SUV में पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 540-डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में नई Scorpio N Facelift लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस SUV को 15 अगस्त से पहले ही बाजार में उतार दिया. नए अपडेट के साथ Scorpio N के फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. इसके एक्सटीरियर में भी कुछ हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं महिंद्रा के इस कार में हमें क्या-क्या देखने को मिलता है.

Mahindra Scorpio N Facelift: एक्सटीरियर

  • सामने की तरफ SUV का दमदार और मस्कुलर लुक पहले जैसा ही रखा गया है. 
  • इसमें बड़े ड्यूल-पॉड LED हेडलैंप, वर्टिकल क्रोम स्लैट्स वाली ब्लैक ग्रिल और ब्लैक फॉग लैंप हाउसिंग दी गई है. इसी हाउसिंग में C-शेप LED DRLs भी मिलते हैं.
  • साइड प्रोफाइल में सबसे बड़ा बदलाव 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के नए 5-स्पोक डिजाइन के रूप में देखने को मिलता है. इसके अलावा SUV का लंबा, चौड़ा और दमदार स्टांस पहले जैसा ही बरकरार रखा गया है.
  • पीछे की तरफ कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है. यहां पहले की तरह लंबे LED टेललैंप, शार्क-फिन एंटीना, मजबूत बंपर क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है.

Mahindra Scorpio N Facelift: इंटीरियर

  • केबिन में कंपनी ने इसके डैशबोर्ड का डिजाइन अपडेट किया है, जिससे इंटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न नजर आता है.
  • सबसे बड़ा बदलाव इसकी नई बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन है. पहले के मॉडल की तुलना में अब इसका डिस्प्ले बड़ा हो गया है, जबकि इसके ठीक नीचे पतले AC वेंट्स दिए गए हैं. स्क्रीन के चारों ओर सिल्वर फिनिश भी दी गई है.
  • इसके अलावा SUV में अब डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलती है.
  • इन बदलावों के अलावा बाकी केबिन पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें ब्लैक और ब्राउन ड्यूल-टोन थीम, कम्फर्टेबल और स्पेशियस केबिन के साथ तीसरी रो की सीटें भी मिलती हैं. जरूरत न होने पर इन सीटों को आसानी से फोल्ड किया जा सकता है.
  • कंपनी का दावा है कि तीसरी रो की सीटें फोल्ड करने के बाद Scorpio N में 768 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

ये भी पढ़ें: भारत में शुरू हुई नई Kia Sorento की प्री-बुकिंग, हाइब्रिड इंजन के साथ एंट्री करेगी ये फैमिली SUV

Mahindra Scorpio N Facelift: फीचर्स

  • अब इसमें पहले की जगह पैनोरमिक सनरूफ मिलता है. इसके अलावा SUV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आगे की सीटों के लिए 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं.
  • इनमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम और एक्टिव कूलिंग के साथ वायरलेस फोन चार्जर शामिल हैं.
  • इसमें अब 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा भी दिया गया है, जिससे तंग जगहों पर पार्किंग और ड्राइविंग करना काफी आसान हो जाता है.
  • इसके अलावा SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), Level-2 ADAS, हिल डिसेंट कंट्रोल (HDC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो-डिमिंग IRVM, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

Mahindra Scorpio N Facelift: पावरट्रेन

स्पेसिफिकेशन2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल2.2-लीटर mHawk डीजल
इंजन2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल2.2-लीटर mHawk डीजल
पावर203 PS175 PS
टॉर्क380 Nm तक400 Nm तक
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक
ड्राइवट्रेनRWD (रियर-व्हील ड्राइव)RWD (रियर-व्हील ड्राइव) / 4WD (फोर-व्हील ड्राइव)

Mahindra Scorpio N Facelift: कीमत

वेरिएंटपेट्रोल 2WD MTपेट्रोल 2WD ATडीजल 2WD MTडीजल 2WD ATडीजल 4WD MTडीजल 4WD AT
Z2₹13.69 लाख-₹14.19 लाख---
Z4₹15.57 लाख₹17.16 लाख₹16.12 लाख₹17.68 लाख₹18.03 लाख-
Z6--₹17.17 लाख₹18.82 लाख--
Z8S₹17.79 लाख₹19.26 लाख₹18.79 लाख₹19.89 लाख--
Z8--₹19.86 लाख₹21.41 लाख--
Z8T₹20.38 लाख₹21.75 लाख₹20.65 लाख₹22.25 लाख₹22.86 लाख₹24.39 लाख
Z8L (ADAS) 7-सीटर₹21.31 लाख₹22.87 लाख₹21.99 लाख₹23.49 लाख₹24.25 लाख₹25.49 लाख
Z8L (ADAS) 6-सीटर₹21.69 लाख₹23.05 लाख₹22.47 लाख₹23.80 लाख--

ये भी पढ़ें: 360 डिग्री कैमरा, टर्बो-पेट्रोल इंजन... 2 हजार लोग डेली खरीद रहे हैं यह नई कार, जानें कीमत और खासियत


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola