भारत में शुरू हुई नई Kia Sorento की प्री-बुकिंग, हाइब्रिड इंजन के साथ एंट्री करेगी ये फैमिली SUV

Updated:
विज्ञापन
Kia Sorento (Photo: kiaind/Instagram)

Kia Sorento (Photo: kiaind/Instagram)

किआ इंडिया ने नई Kia Sorento की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. यह कंपनी की भारत में पहली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और नई फ्लैगशिप SUV होगी. इसमें प्रीमियम केबिन, 12.3-इंच ट्विन डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

विज्ञापन

किआ इंडिया ने अपनी अगली बड़ी लॉन्च का ऐलान कर दिया है और इस बार कंपनी कुछ खास लेकर आ रही है. नई Kia Sorento की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. कस्टमर्स इसे अपने नजदीकी डीलरशिप या ऑनलाइन दोनों तरीकों से बुक कर सकते हैं. यह SUV एक साथ दो बड़ी पहचान के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करेगी. पहली, यह किआ की भारत में नई फ्लैगशिप SUV होगी और दूसरी, यह कंपनी की पहली हाइब्रिड कार भी होगी. आइए जानते हैं नई Kia Sorento में हमें क्या खास देखने को मिल सकते हैं.

View on Instagram

Kia Sorento: एक्सटीरियर

अगर पहली बार Kia Sorento को देखेंगे, तो सबसे पहले दो बातें दिमाग में आएंगी. पहला प्रीमियम लुक और दूसरा दमदार रोड प्रेजेंस. टीजर तस्वीरें भी इस दावे को काफी हद तक सही साबित करती हैं. डिजाइन की बात करें तो SUV की लंबी और ऊंची बॉडी, पूरे साइड में चलने वाली शोल्डर लाइन और चौड़ा स्टांस देखने को मिलता है. टीजर से साफ पता चलता है कि इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलेगा. यानी ऊपर की तरफ पतली LED DRLs होंगी, जबकि नीचे प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए जाएंगे.

Kia Sorento: इंटीरियर

किआ अपनी नई सोरेंटो के केबिन को 'प्रीमियम फैमिली SUV एक्सपीरियंस' बता रही है. फिलहाल भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल की इंटीरियर तस्वीरें सामने नहीं आई हैं. लेकिन ग्लोबल मॉडल को देखकर काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें क्या मिलने वाला है.

इसमें तीनों रो में कम्फर्टेबल सीटें होंगी और यूज किए गए मटेरियल की क्वालिटी भी Seltos और Carens Clavis से बेहतर देखने को मिल सकती है. सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, लेदरेट सीटें और बड़ी फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया केबिन लेआउट इसे खास बना सकता है. कंपनी की फ्लैगशिप SUV होने की वजह से इसमें कनेक्टेड ट्विन-स्क्रीन सेटअप मिलने की भी उम्मीद है.

इसके अलावा, तीनों रो में मिलने वाला अच्छा लेगरूम और सामान रखने के लिए कई स्मार्ट स्टोरेज स्पेस भी इसकी बड़ी खासियत हो सकते हैं.

Photo: kia.com
Photo: kia.com

ये भी पढ़ें: Kia Syros EV का सबसे महंगा X-Line वेरिएंट कितना खास? जानें कीमत, फीचर्स और सेफ्टी डिटेल्स

Kia Sorento: फीचर्स

अगर केबिन की बात करें, तो Kia Sorento का इंटीरियर प्रीमियम फील देने वाला है. इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड के साथ पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा, भारतीय बाजार में आने वाले मॉडल में Bose का प्रीमियम साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और सेफ्टी के लिए Level-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

हालांकि, भारत में मिलने वाले फीचर्स की ऑफिसियल डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है. लेकिन चूंकि यह कंपनी की फ्लैगशिप SUV होगी, इसलिए उम्मीद है कि Kia इसे प्रीमियम और एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में उतारेगी.

Kia Sorento: इंजन

अगर इस पूरी खबर में एक बात याद रखने लायक है, तो वो ये है कि Kia Sorento भारत में कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड SUV होगी. आसान शब्दों में समझें तो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी काम करती है. इसका फायदा ये होता है कि गाड़ी बेहतर माइलेज देती है, प्रदूषण भी कम करती है और फुल इलेक्ट्रिक कारों की तरह बार-बार चार्जिंग की चिंता भी नहीं रहती.

हालांकि, किआ ने अभी तक यह नहीं बताया है कि भारत में सोरेंटो किस इंजन के साथ आएगी. ग्लोबल मार्केट में यह SUV 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलती है. वहां इसे रेगुलर हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड, दोनों ऑप्शन में बेचा जाता है. भारत में इनमें से कौन-सा वर्जन लॉन्च होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Kia Syros EV का सबसे महंगा X-Line वेरिएंट कितना खास? जानें कीमत, फीचर्स और सेफ्टी डिटेल्स


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola