Kia Syros EV का सबसे महंगा X-Line वेरिएंट कितना खास? जानें कीमत, फीचर्स और सेफ्टी डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
Kia Syros EV (Photo: kia.com)

Kia Syros EV (Photo: kia.com)

Kia Syros EV का टॉप-स्पेक X-Line वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स और एडवांस सेफ्टी के साथ आता है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, Harman Kardon साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और 16 फीचर्स वाला Level-2 ADAS मिलता है.

विज्ञापन

कुछ ही दिनों पहले Kia ने भारतीय बाजार में अपनी Kia Syros EV लॉन्च की थी. दमदार फीचर्स और शानदार पैकेज के साथ आने वाली यह इलेक्ट्रिक SUV कॉम्पैक्ट EV सेगमेंट में पैसे वसूल ऑप्शन बनकर सामने आई है. कंपनी ने इसे HTK, HTK Plus, HTX, HTX Plus और X-Line समेत कुल 5 वेरिएंट में उतारा है. अगर आप इसका सबसे टॉप मॉडल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां हमने Kia Syros EV के टॉप-स्पेक X-Line वेरिएंट के बारे में डिटेल में बताया है. आइए जानते हैं.

Kia Syros EV X-Line: कीमत

मॉडलकीमत (एक्स-शोरूम)
Syros EV X-Line ER₹20 लाख

Kia Syros EV X-Line: एक्सटीरियर

  • फ्रंट लुक की बात करें तो इसका उठा हुआ बंपर और दमदार फ्रंट फेसिया इसे एक साथ स्टाइलिश और मजबूत लुक देते हैं. दोनों किनारों पर लगी वर्टिकल हेडलाइट्स में इंटीग्रेटेड DRLs दिए गए हैं.
  • बंपर पर बॉडी कलर फिनिश वाले डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिनके अंदर हॉरिजॉन्टल फॉग लैंप्स को बेहद साफ-सुथरे तरीके से फिट किया गया है. 
  • नीचे की तरफ बड़ा एयर डैम पहले की तरह मौजूद है, लेकिन नंबर प्लेट के ठीक ऊपर वाला एयर डैम अब पहले से ज्यादा पतला और स्लीक बना दिया गया है.
  • HTK वेरिएंट से ही इसमें फ्लश डोर हैंडल मिलते हैं.
  • इसके मोटे व्हील क्लैडिंग आगे की हेडलाइट और पीछे की टेललाइट से जुड़ते हुए दिखाई देते हैं. इसके अलावा रूफ रेल्स, शार्क फिन एंटीना और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर वाले ब्लैक ORVMs (साइड मिरर) भी इसे स्टाइलिश लुक देते हैं.
  • पीछे में फ्लैट टेलगेट दिया गया है, जबकि टेललाइट्स को नीचे की तरफ लगाया गया है. वहीं, रियर विंडशील्ड के दोनों किनारों पर भी अलग से लाइट्स दी गई हैं.
  • इसके ऊपर छोटा-सा इंटीग्रेटेड स्पॉइलर भी मिलता है. वहीं, फ्रंट की तरह ही रियर बंपर पर भी बॉडी-कलर डिजाइन एलिमेंट दिया गया है.

Kia Syros EV X-Line: इंटीरियर

  • इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5 इंच की क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन और 12.3 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
  • इसमें ब्लैक और ग्रीन कलर थीम दी गई है, जबकि स्टीयरिंग व्हील, डोर ट्रिम, सीटें और आर्मरेस्ट पर लेदर और लेदरेट फिनिश मिलती है.
  • Kia Syros EV में कई ऐसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे पेट्रोल-डीजल वाले मॉडल से अलग बनाते हैं. सबसे बड़ा बदलाव सेंटर कंसोल में देखने को मिलता है. जहां ICE (पेट्रोल-डीजल) मॉडल में गियर लीवर दिया गया है, वहीं Syros EV में उस जगह स्टोरेज स्पेस, कप होल्डर और वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है.
  • इसमें 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और फुटवेल लैंप जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.
  • पीछे बैठने वालों के लिए इसमें 60:40 स्प्लिट रियर सीटें दी गई हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से फोल्ड किया जा सकता है. इसके अलावा रियर सेंटर आर्मरेस्ट और साइड विंडो कर्टेन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Kia Syros EV X-Line: फीचर्स और सेफ्टी

  • इसमें आगे और पीछे की वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं. 
  • ड्राइवर के लिए 4-वे पावर्ड सीट, 8-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Type-C USB चार्जिंग पोर्ट, एम्बिएंट लाइटिंग, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ), पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक पॉप-आउट डोर हैंडल दिए गए हैं.
  • इसमें 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर बिल्ट-इन डैशकैम, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HAC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. 
  • सबसे खास बात यह है कि HTX Plus ER के मुकाबले X-Line वेरिएंट में 16 फीचर्स वाला Level-2 ADAS भी मिलता है.

Kia Syros EV X-Line: पावरट्रेन

स्पेसिफिकेशनडिटेल
बैटरी51.4 kWh (Extended Range)
इलेक्ट्रिक मोटर1
दावा की गई रेंज (MIDC Part 1 + Part 2)526 km
पावर171 PS
टॉर्क255 Nm

ये भी पढ़ें: Maruti Swift Vs Tata Tiago: 6 लाख के भीतर कौन-सी कार है वैल्यू फॉर मनी? शोरूम जाने से पहले जान लें


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola