Maruti Swift Vs Tata Tiago: 6 लाख के भीतर कौन-सी कार है वैल्यू फॉर मनी? शोरूम जाने से पहले जान लें

मारुति सुजुकी स्विफ्ट vs टाटा मोटर्स (Pic: Maruti & Tata)
₹6 लाख से कम में अपनी अगली कार की तलाश है? मारुति सुजुकी स्विफ्ट और टाटा टियागो के बीच तुलना करें. जानें कि इंजन, फीचर्स और सुरक्षा के मामले में कौन सी कार आपके बजट और जरूरतों के लिए सबसे अच्छी है.
यदि आपने हाल ही में एक ऐसी कार खरीदने का प्लान बनाया है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये से कम और वैल्यू फॉर मनी साबित हो, तो यह खबर आपके लिए है. भारतीय ऑटो मार्केट में कई कंपनियों की गाड़ियां हैं, जो किफायती दाम पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही हैं. इस आर्टिकल में हम मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) और टाटा टियागो (Tata Tiago) के बीच कंपैरिजन करेंगे और जानेंगे कि आपकी बजट में कौन बेस्ट हो सकता है. ग्राहकों के बीच दोनों कारों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. ऐसे में अगर आपके दिमाग में स्विफ्ट और टियागो का नाम है, तो शोरूम जाने से पहले इसके बारे में जान लें.
Maruti Swift Vs Tata Tiago: इंजन और परफॉर्मेंस
मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1197cc 1.4 लीटर, Z-सीरीज, 3-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 5700 rpm पर 82 bhp की ताकत और 4300 rpm पर 111.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा CNG ऑप्शन भी मिलता है. स्विफ्ट के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी (AMT) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
वहीं, टाटा टियागो में कंपनी की तरफ से 1.6 लीटर 3-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 6000 rpm पर 86 ps की पावर और 3300 rpm पर 113 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा CNG वेरिएंट के साथ भी यह कार उपलब्ध है, जो 6000 rpm पर 73.4 ps की ताकत और 3500 rpm पर 96.5 nm टॉर्क उत्पन्न करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
Maruti Swift Vs Tata Tiago: मॉडर्न फीचर्स
मॉडर्न फीचर्स की बात करें, तो स्विफ्ट में इंफोटेनमेंट एंड कनेक्टिविटी के रूप में 9 इंच डिस्प्ले वाली स्मार्टप्ले प्लस टचस्क्रीन डिस्प्ले (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले सपोर्ट), वायरलेस इंटीग्रेशन और कनेक्टेड टेक मिलते हैं. कंफर्ट एंड कन्वीनियंस में वायरलेस चार्जर, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री मिलते हैं.
टाटा टियागो की ओर से मॉडर्न फीचर्स में 10.25 इंच एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले सपोर्ट), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, 65W-यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग और ऑटोमैटिक मॉडल पर पैडल शिफ्टर्स मिलेंगे. इसके अलावा रियर एसी वेंट्स, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन सेन्सिंग वाइपर और क्रूज कंट्रोल लगे हैं.
Maruti Swift Vs Tata Tiago: सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स में देखें, तो मारुति स्विफ्ट में आपको 6 एयरबैग्स, ESP एंड हिल होल्ड असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, थ्री पॉइंट सीट-बेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, स्पीड सेन्सिंग डोर लॉक, रियर पार्किंग कैमरा, डे/नाइट IRVM और सेक्योरिटी अलार्म लगे हैं.
वहीं, टियागो में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर और CNG स्पेसिफिक सेफ्टी जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे.
Maruti Swift Vs Tata Tiago: कीमत
मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,78,900 रुपये है.
टाटा टियागो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें:Tata, Mahindra या Renault: 25 लाख के भीतर कौन-सी ICE SUV है सबसे दमदार? खरीदने से पहले जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










