Tata, Mahindra या Renault: 25 लाख के भीतर कौन-सी ICE SUV है सबसे दमदार? खरीदने से पहले जान लें

Updated:
विज्ञापन
Tata Sierra, Mahindra Thar Roxx & Renault Duster

Tata Sierra, Mahindra Thar Roxx & Renault Duster

भारतीय बाजार में 25 लाख रुपये से कम कीमत में दमदार ICE SUV की तलाश है? Tata Sierra, Mahindra Scorpio N, Thar Roxx और Renault Duster में से कौन है बेस्ट? जानें खास बातें.

विज्ञापन

एसयूवी कारें भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में केवल पॉपुलर ही नहीं हैं, बल्कि ग्राहकों ऐस्पिरेशनल भी हैं. ऐस्पिरेशन के साथ-साथ हाई पावर आउट्पुट वाली कारों की मांग भी बढ़ती हैं. यही वजह है कि कई कार कंपनियों ने मास-मार्केट में स्पोर्टी और पावरफुल एसयूवी को मार्केट में पेश भी किया है. इसलिए, हमने इस आर्टिकल में 25 लाख रुपये से कम वाली Tata, Mahindra और Renault की कारें लेकर आए हैं, जो पावरफुल ICE SUV की सूची में आती हैं. यदि आपने खरीदने का कोई प्लान बनाया है, तो यह लेख आपके काम आ सकता है. आइए जानते हैं.

Tata Sierra 1.5 L टर्बो-पेट्रोल 

टाटा सिएरा कंपनी का पहला मॉडल है, जिसमें टाटा मोटर्स का 160 हॉर्स पावर वाला 1.5 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन, टर्बो-पेट्रोल हाइपरियन इंजन मिलता है. यह इंजन एसयूवी के एडवेंचर प्लस वेरिएंट से आगे उपलब्ध है. यह एसयूवी 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मार्केट में आती है, जो 160 ps की ताकत और 255 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. सिएरा टर्बो-पेट्रोल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से लेकर 20.99 लाख रुपये तक है. 

Mahindra Scorpio N और Thar Roxx 2.2 डीजल 

महिंद्रा कंपनी अपनी दो पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो एन और थार रॉक्स को 2.2 डीजल इंजन के साथ लाती है. हालांकि, इनमें आपको अलग-अलग ट्यूनिंग ऑप्शन मिलेंगे. Z6 ट्रिम्स से आगे स्कॉर्पियो एन डीजल 175 हॉर्सपावर जेनरेट करता है, लेकिन टॉर्क गियरबॉक्स के आधार पर बदलता रहता है. यह 6-स्पीड मैनुअल के साथ 370 nm और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ 400 nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. स्कॉर्पियो एन के बेस वेरिएंट Z2 और Z4 डीजल MT 132 ps और 300 nm टॉर्क उत्पन्न करते हैं.

वहीं, थार रॉक्स डीजल में स्कॉर्पियो एन के जैसा ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है. इसके टॉप वेरिएंट AX5L AT और AX7L AT 175 hp पावर और 400 nm टॉर्क जेनरेट करता है. थार रॉक्स डीजल के बेस वेरिएंट 152 hp और 330 nm का पावर जेनरेट करता है. दोनों एसयूवी हाई-स्पेक्स डीजल वेरिएंट में 4x4 फीचर के साथ आते हैं. स्कॉर्पियो एन डीजल की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि थार रॉक्स डीजल का प्राइस 13.86 लाख रुपये से स्टार्ट है.

Renault Duster 1.3 टर्बो-पेट्रोल 

नई रेनॉल्ट डस्टर बेस से एक ऊपर के इवोल्यूशन वेरिएंट में उपलब्ध 163 हॉर्स पावर वाले 1.3 लीटर डायरेक्ट-इंजक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन के चलते वर्तमान समय में मार्केट की सबसे पावरफुल मिड-साइज एसयूवी है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड वेट-क्लच DCT गियरबॉक्स के साथ आता है. इस सूची में शामिल डस्टर एकमात्र एसयूवी है, जिसमें DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. डस्टर 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल की कीमत 12.99 लाख रुपये से लेकर 18.49 लाख रुपये तक है. 

ये भी पढ़ें:BMC नेताओं को क्यों झटकेदार लगी Mahindra Scorpio-N? आखिर Toyota Innova Crysta में ऐसा क्या है जो सफर को बना देता है ज्यादा आरामदायक



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola