पुरानी Hyundai Creta Diesel अब नहीं चलाने का है मन? ये 5 हाइब्रिड मॉडल हैं बदलने के लिए परफेक्ट ऑप्शन
हुंडई क्रेटा डीजल से बदलने के 5 ऑप्शन
पेट्रोल-डीजल कारों के बढ़ते चलन के बीच हाइब्रिड कारें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. अगर आप पुरानी डीजल कार बदलकर नई कार लेना चाहते हैं, तो ये 5 हाइब्रिड मॉडल आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. ये कारें दमदार माइलेज और शानदार परफॉरमेंस का वादा करती हैं.
पेट्रोल और डीजल कारें पिछले करीब एक दशक नहीं, बल्कि लंबे समय से भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली कारों में रही हैं. हालांकि, अब कंपनियां पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों के ऑप्शन तलाश रही हैं. हाइब्रिड पावर और इलेक्ट्रिक कारें इसी वजह से तेजी से चर्चा में आई हैं. इलेक्ट्रिक कारों के साथ रेंज को लेकर चिंता रहती है, जबकि हाइब्रिड कारें बेहतर माइलेज के लिए पसंद की जा रही हैं. इनमें पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों का फायदा मिलता है. भारत में डीजल कारों को 10 साल तक चलाने की पाबंदी को देखते हुए, अगर आप अपनी पुरानी Hyundai Creta डीजल मॉडल को बदलना चाहते हैं, तो यहां 5 हाइब्रिड कारें हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं.
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara)
Maruti Suzuki Grand Vitara में 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है. इसका जॉइंट आउटपुट 114 bhp और 141 Nm का टॉर्क है और इसे e-CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, Maruti Suzuki Grand Vitara का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन ARAI के अनुसार करीब 27.97 kmpl का माइलेज देता है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड Maruti Suzuki Grand Vitara की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹16.68 लाख है.
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder)
Toyota Urban Cruiser Hyryder, Maruti Suzuki Grand Vitara का ही रिबैज्ड वर्जन है. यह Maruti Suzuki और Toyota की साझेदारी का नतीजा है. Toyota Urban Cruiser Hyryder में भी 1.5L तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है. इसका जॉइंट आउटपुट करीब 114 bhp और 141 Nm का टॉर्क है. इसे e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड Toyota Urban Cruiser Hyryder ARAI के अनुसार करीब 27.97 kmpl का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.18 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO REVX EDGE: 10 लाख से कम में Panoramic Sunroof, नए वेरिएंट में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
होंडा सिटी e:HEV (Honda City e:HEV)
Honda City e:HEV भारत में बिकने वाली बजट हाइब्रिड सेडान में से एक है. Honda City e:HEV में 1.5L तीन-सिलेंडर Atkinson cycle पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है. इसका जॉइंट आउटपुट 124.28 bhp और 253 Nm का टॉर्क है. इसे e-CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. खास बात यह है कि Honda City e:HEV ARAI के अनुसार 27.1 kmpl का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.43 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: 5 लाख के अंदर में आती हैं ये 3 कारें... किसी का 30 km/kg माइलेज, तो किसी में मिलेंगे 6 एयरबैग्स
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस (Toyota Innova Hycross)
Toyota Innova Hycross जापानी कंपनी की हाइब्रिड MPV है. Innova Hycross में TNGA पांचवीं पीढ़ी का इन-लाइन चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक मोटर और निकेल-मेटल हाइड्राइड बैटरी के साथ काम करता है. इसका जॉइंट पावर आउटपुट 183.7 hp है. Toyota Innova Hycross के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन की कीमत ₹26.76 लाख (एक्स-शोरूम) है.
मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto)
Maruti Suzuki Invicto, Maruti Suzuki और Toyota की साझेदारी के तहत Toyota Innova Hycross का रिबैज्ड वर्जन है. Invicto में TNGA पांचवीं पीढ़ी का इन-लाइन चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक मोटर और निकेल-मेटल हाइड्राइड बैटरी के साथ काम करता है. इसका जॉइंट आउटपुट 183.7 hp है. इसके अलावा, Maruti Suzuki Invicto के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन की कीमत 24.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए