5 लाख के अंदर में आती हैं ये 3 कारें... किसी का 30 km/kg माइलेज, तो किसी में मिलेंगे 6 एयरबैग्स

Updated:
विज्ञापन

5 लाख के अंदर वाली कारें (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

5 लाख रुपये से कम के बजट में दमदार एंट्री-लेवल कारें ढूंढ रहे हैं? मारुति ऑल्टो K10, मारुति एस-प्रेसो और रेनॉल्ट क्विड जैसी कारें बेहतरीन माइलेज, सेफ्टी फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आती हैं. जानें कौन-सी कार आपके लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 5 लाख रुपये से कम के बजट में बेहतरीन एंट्री लेवल कारें मौजूद हैं. कम बजट में नया वाहन तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह एक बहुत शानदार विकल्प है. ये कारें न सिर्फ कीमत में किफायती हैं, बल्कि इनमें कमाल का माइलेज, आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और बढ़िया ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है. दैनिक जरूरतों और छोटे परिवारों के लिए ये गाड़ियां सबसे व्यावहारिक ऑप्शन मानी जाती हैं. आइए इस आर्टिकल में उन 3 तीन कारों के बारे में जानते हैं जिनकी कीमत 5 लाख रुपये से कम है और मार्केट में बेहतर परफॉर्म कर रही हैं.

विज्ञापन

मारुति सुजुकी अल्टो के10 (Maruti Suzuki Alto K10)

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 लंबे समय से देश की सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद कारों में से एक है. इसमें 1.0 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो शहर के ट्रैफिक और हाइवे दोनों पर बहुत स्मूथ परफॉर्मेंस देता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट ARAI लगभग 24.39 से 24.9 किमी प्रति लीटर और सीएनजी मॉडल 33.4 किमी प्रति किलोग्राम तक का शानदार माइलेज देता है.

कंपनी ने इसमें सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा है, जिसमें स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और एबीएस जैसी सुविधाएं मिलती हैं. मारुति ऑल्टो के10 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.70 लाख रुपये है.

मारुति सुजुकी एस प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso)

अगर आप कम बजट में एसयूवी जैसा बोल्ड लुक और ऊंचा सीटिंग पोजीशन चाहते हैं, तो मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एक बेहतरीन चुनाव है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा है, जिससे खराब सड़कों पर भी इसे आसानी से चलाया जा सकता है. इसमें भी 1.0 लीटर का इंजन दिया गया है, जो ARAI 25.3 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें: Tata Sierra में आया Legend Series, कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू, जानें सभी वेरिएंट और फीचर्स

इसके सीएनजी वेरिएंट का माइलेज भी लगभग 32.7 किमी प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है. इसमें डिजिटल कंसोल, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डुअल एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. मारुति एस-प्रेसो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये है.

रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid)

रेनो क्विड अपने आकर्षक और स्पॉटी डिजाइन के लिए जानी जाती है. यह बजट सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश कारों में से एक मानी जाती है. इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो दैनिक ड्राइविंग के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. इसका माइलेज लगभग 21.7 से 22 किमी प्रति लीटर तक रहता है.

ये भी पढ़ें: Best Selling 7 Seater Cars: Ertiga नंबर-1, Scorpio और Innova की भी बंपर सेल

इस कार का मुख्य आकर्षण इसका प्रीमियम इंटीरियर और 8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस और एयरबैग्स दिए गए हैं. रेनो क्विड की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.53 लाख रुपये है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola