अपनी CNG कार में ₹167/L का पेट्रोल ही क्यों भरवाते हैं Maruti Suzuki के ये मालिक? वीडियो में बताई वजह

Updated:
विज्ञापन

CNG SUV में XP100 पेट्रोल भरवाते हुए कार मालिक (फोटो: autochainindia/Instagram)

एक CNG कार मालिक ने बताया कि वह अपनी SUV में ₹167 प्रति लीटर वाला E0 पेट्रोल भरवाते हैं. उनका दावा है कि लंबे समय तक टैंक में पड़े E20 पेट्रोल से फेज सेपरेशन, जंग और इंजन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन

E20 (20% इथेनॉल मिले पेट्रोल) की वजह से गाड़ियों में आने वाली दिक्कतों के बारे में आपने भी कई लोगों को बात करते सुना होगा. लेकिन अब CNG कार चलाने वालों के लिए एक काम की जानकारी सामने आई है. दरअसल, एक Maruti Suzuki Victoris CNG के मालिक ने बताया है कि वह अपनी SUV में 167 रुपये प्रति लीटर वाला प्रीमियम E0 पेट्रोल ही क्यों भरवाते हैं. आइए जानते हैं इसकी वजह और क्या इससे आपकी CNG कार को भी फायदा हो सकता है.

कार मालिक ने बताया E20 पेट्रोल से जुड़ा जोखिम

इस वीडियो को Auto Chain India ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में मालिक कहते हैं कि अगर आप CNG कार चलाते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है. वह बताते हैं कि ज्यादातर CNG कार मालिकों की तरह वह भी अपनी कार लगभग हमेशा CNG पर ही चलाते हैं.

ऐसे में कार की टंकी में भरा पेट्रोल कई बार हफ्तों या महीनों तक वैसे ही पड़ा रहता है. मालिक बताते हैं कि आजकल मिलने वाला E20 पेट्रोल अगर लंबे समय तक टंकी में पड़ा रहे, तो वह हवा से नमी (मॉइस्चर) खींचने लगता है. इसकी वजह से फ्यूल टैंक में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं, इससे इंजन पर भी बुरा असर पड़ सकता है और आगे चलकर दूसरी तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं.

View on Instagram

CNG कारों के लिए E0 पेट्रोल को बताया बेहतर ऑप्शन

वीडियो में आगे कार मालिक इन प्रॉब्लम्स का सलूशन देते हुए कहते हैं कि CNG गाड़ियों में E0 पेट्रोल का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. E0 पेट्रोल वह होता है, जिसमें एथेनॉल की मिलावट नहीं होती. उन्होंने बताया कि वह अपनी Maruti Suzuki Victors CNG में इंडियन ऑयल का XP100 पेट्रोल भरवाते हैं, जिसकी कीमत करीब 167 रुपये प्रति लीटर है.

फोटो: Car Blog India
फोटो: Car Blog India

उनके मुताबिक, चूंकि CNG गाड़ियां ज्यादातर समय CNG पर ही चलती हैं, इसलिए पेट्रोल टैंक में डाला गया नॉर्मल पेट्रोल लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं हो पाता. ऐसे में अगर टैंक में करीब 2,000 रुपये का E0 पेट्रोल भरवा दिया जाए, तो पेट्रोल और एथेनॉल के अलग होने (फेज सेपरेशन) की प्रॉब्लम नहीं होती. उनका कहना है कि सभी CNG गाड़ी मालिकों को जहां संभव हो, इंडियन ऑयल का XP100 या हिंदुस्तान पेट्रोलियम का poWer100 जैसे शुद्ध पेट्रोल का इस्तेमाल करना चाहिए.

फेज सेपरेशन क्या होता है?

आजकल मिलने वाले E20 पेट्रोल में 20% तक एथेनॉल मिला होता है. एथेनॉल की खास बात यह है कि यह हवा में मौजूद नमी यानी पानी को आसानी से अपनी ओर खींच लेता है. जब E20 पेट्रोल लंबे समय तक बंद फ्यूल टैंक में पड़ा रहता है, तो पेट्रोल और एथेनॉल अलग-अलग होने लगते हैं. इस प्रोसेस को फेज सेपरेशन (Phase Separation) कहा जाता है.

इस दौरान पानी और एथेनॉल का मिक्सचर टैंक के सबसे नीचे जमा हो जाता है. चूंकि इंजन में सबसे पहले नीचे का ही फ्यूल पहुंचता है, इसलिए यह मिक्सचर फ्यूल टैंक, फ्यूल लाइन और फ्यूल पंप में जंग लगने का कारण बन सकता है. इतना ही नहीं, यह रबर गैस्केट और इंजन के दूसरे जरूरी पार्ट्स को भी नुकसान पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें: E20 हो या E85, ये 4 मोटरसाइकिलें हर तरह के एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर दौड़ने के लिए हैं तैयार


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola